Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राजनीति

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

13 जून, 2026 11:49 AM

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में TMC अपने इतिहास के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। एक तरफ अभिषेक बनर्जी और मदन मित्रा पर ED-CID और पुलिस की छापेमारी जारी है, तो वहीं बागी सांसद 'असली TMC' का दावा ठोकने की तैयारी में हैं। घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद जब सड़कों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे गूंजे थे, तभी यह स्पष्ट हो गया था कि पार्टी और उसके नेतृत्व के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। कभी पश्चिम बंगाल की राजनीति में अजेय मानी जाने वाली टीएमसी आज अपने सबसे बड़े अंदरूनी और बाहरी संकट से गुजर रही है। इस पूरे सियासी और कानूनी तूफान के केंद्र में हैं- अभिषेक बनर्जी।


आधी रात की छापेमारी और टूटा हुआ ताला
शनिवार, 13 जून 2026 की अलसुबह, कोलकाता का हाई-प्रोफाइल कालीघाट इलाका अचानक पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती से छावनी में तब्दील हो गया। रात करीब 3 बजे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी थाने और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची।


जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस ने कथित तौर पर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब चार-पांच घंटे तक सघन तलाशी ली। यह पूरा घटनाक्रम पश्चिम मेदिनीपुर में दर्ज एक मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जैसे ही इस अप्रत्याशित कार्रवाई की खबर फैली, पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी खुद को रोक नहीं पाईं और तुरंत अपने भतीजे के घर पहुंच गईं। इस घटना ने साबित कर दिया है कि अब जांच एजेंसियां टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व के 'ड्राइंग रूम' तक बेखौफ पहुंच चुकी हैं।

'साइनगेट' का साया
कालीघाट आवास पर हुई यह छापेमारी कोई अकेली घटना नहीं है। ठीक दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (CID) ने राज्य विधानसभा से जुड़े बहुचर्चित जाली हस्ताक्षर मामले (जिसे 'साइनगेट' कहा जा रहा है) में अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ की थी। यह मामला एक ऐसे समय में सामने आया है जब अभिषेक को कई जांच एजेंसियों द्वारा लगातार नए समन भेजे जा रहे हैं।


ईडी की दस्तक: पुराने दिग्गजों पर कसा शिकंजा
जब ममता-अभिषेक की टीम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, तभी राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच तेज करते हुए ईडी ने शनिवार सुबह से ही कोलकाता और आसपास के छह-सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई के निशाने पर सीधे तौर पर टीएमसी के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा आ गए हैं। ईडी की टीमें कमरहाटी स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। जांच एजेंसी को शक है कि मित्रा के तार 125 से अधिक अवैध नियुक्तियों से जुड़े हैं, जहां कथित तौर पर अयोग्य उम्मीदवारों को नकदी और सोने के बदले नौकरियां बांटी गईं।

अपनों की बगावत: कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम
अगर बाहरी हमले टीएमसी को कमजोर कर रहे हैं, तो अंदरूनी कलह उसे तोड़ रही है। पार्टी के भीतर एक बहुत बड़ा तबका अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मुखर हो चुका है। हाल ही में टीएमसी के कई विधायक बागी होकर अपना अलग गुट बना चुके हैं। अब इस बगावत को सबसे बड़ी हवा दे रहे हैं पार्टी के वे सांसद जो अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद