Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’ इंजीनियर्स डे : राष्ट्र निर्माण से तकनीकी आत्मनिर्भरता तक भारत की नई उड़ान गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

दुनिया

ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

15 सितंबर, 2026 02:23 PM

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने सिर्फ घोषणापत्र तक सीमित न रहकर बड़ी कूटनीतिक भूमिका निभाई है। जवाहर लाल विश्वविध्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी सफलता ईरान के राष्ट्रपति की मेजबानी और ईरान-यूएई के बीच टकराव को कम कर दोनों नेताओं को बातचीत की मेज पर लाना रहा। वहीं, दिल्ली डिक्लेरेशन में विकास, आतंकवाद और ग्लोबल साउथ को लेकर भारत के स्पष्ट रुख को दुनिया के सामने रखा गया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर कहा कि घोषणापत्र से इतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण योगदान ईरान के राष्ट्रपति की मेजबानी रहा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज चर्चा का विषय रही। वे एकमात्र राष्ट्राध्यक्ष थे जो दिल्ली आए और राष्ट्रपति से भी उनकी मुलाकात हुई।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच टकराव के कारण मई में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन इस शिखर सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति और यूएई के क्राउन प्रिंस आमने-सामने बैठकर बातचीत करते नजर आए। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। खाड़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी के हित में है, होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना चाहिए और ओमान-ईरान मिलकर इसका समाधान निकाल सकते हैं, इस पर भी चर्चा हुई।

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि भू-राजनीति को लेकर घोषणापत्र में कोई सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन भारत ने अपने बयानों में स्पष्ट संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति से कई मौकों पर कह चुके हैं कि यह युग युद्ध का नहीं है। हाल में बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भी उन्होंने कहा था कि यह अंतहीन युद्ध समाप्त होना चाहिए, क्योंकि इसका प्रभाव पूरी मानवता पर पड़ रहा है। भारत रूस के साथ मध्यस्थता को लेकर भी खुलकर बात कर रहा है।

जेएनयू के प्रोफेसर ने कहा कि कुल मिलाकर इस सम्मेलन में राजनीति और भू-राजनीति पर जोर देने के बजाय आर्थिक और तकनीकी साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। यही कारण है कि भारत की ओर से शेरपा के रूप में विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव को नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि यही रुझान इस साल की थीम में भी दिखता है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम ब्रिक्स शब्द के अक्षरों से ही बनाई गई है, जिसमें बिल्डिंग, रिजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर जोर दिया गया है। इससे साफ है कि ध्यान राजनीति पर नहीं, बल्कि विकास पर है। कोशिश यह है कि दुनिया ब्रिक्स को विकास के मंच के रूप में देखे। खासकर पश्चिमी देशों में यह धारणा है कि ब्रिक्स पश्चिमी देशों के खिलाफ टकराव का मंच है और भू-राजनीति पर केंद्रित है। इसी पहचान को बदलकर दिल्ली घोषणापत्र और पूरे शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स को विकास-केंद्रित मंच के रूप में पेश करने का प्रयास किया गया है।

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि घोषणापत्र में आतंकवाद का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। पूरे चार पैराग्राफ में आतंकवाद पर चर्चा की गई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का भी विस्तार से जिक्र है। आतंकवाद का मुद्दा ब्रिक्स देशों के बीच आम सहमति का विषय बना है।

उन्होंने आगे कहा कि अब देखना यह होगा कि आने वाले तीन महीनों में जो प्रस्ताव रखे गए हैं, वे जमीन पर कैसे उतरते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार करीब 50 ठोस प्रस्ताव हैं, जिनके परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। अगले तीन महीनों में कई बैठकें होने वाली हैं, जो इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का अवसर देंगी। सवाल यह है कि क्या दिल्ली घोषणापत्र में शामिल प्रस्तावों को अमल में लाया जा सकेगा।

प्रोफेसर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत की सोच केवल सर्वसम्मति से निर्णय लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन निर्णयों को अंतिम परिणाम तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। ब्रिक्स की सोच यह नहीं है कि कुछ परियोजनाएं या मंच बनाकर ग्लोबल साउथ को सहायता दी जाए, बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों को साथ लेकर सोचा जाए कि किस तरह की परियोजनाएं और प्रस्ताव होने चाहिए। इसी वजह से भारत खुद को ग्लोबल साउथ का नेता नहीं, बल्कि उसकी आवाज कहता है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी

अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए उत्तरी वर्जीनिया में हुई प्रार्थना सभा, त्रासदी में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए उत्तरी वर्जीनिया में हुई प्रार्थना सभा, त्रासदी में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन सत्ता में लौटे तो हर वयस्क अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर

ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा, रिपब्लिकन सत्ता में लौटे तो हर वयस्क अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर