Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

चंडीगढ़

ग्लैमी अवार्ड्स सीजन-2 के लिए ऑडिशन एक दिसम्बर से शुरू होंगे

26 नवंबर, 2024 08:19 PM

चण्डीगढ़ : ग्लैमी अवार्ड्स के पिछले सीजन की आशातीत सफलता के बाद अब ग्लैमी अवार्ड्स सीजन 2 के लिए ऑडीशन एक दिसम्बर से शुरू होने जा रहे हैं। आयोजक डॉ. सचिन गोयल ने आज एक प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए आयोजन के मिशन और दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने बताया ग्लैमी अवार्ड्स सिर्फ प्रतिभा और सुंदरता का उत्सव नहीं हैं, बल्कि यह सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को एक उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करने का एक माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में हिंसा, मादक पदार्थों और तंबाकू के प्रति क्रेज को खत्म करना है एवं युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा उन्हें अपनी धरोहर से जुड़ा रहने के लिए प्रेरित करना है। ग्लैमी अवार्ड्स युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां युवा अपने नृत्य, गायन और मॉडलिंग के कौशल को प्रदर्शित कर सकेंगे।

उनके मुताबिक इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण मिस्टर और मिस चंडीगढ़ प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल उनकी शारीरिक उपस्थिति पर नहीं, बल्कि उनके आंतरिक सौंदर्य और सकारात्मक मानसिकता पर भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रिंस ऑफ चंडीगढ़, प्रिंसेस ऑफ चंडीगढ़ और मिसेज चंडीगढ़ जैसे खिताब उनको दिए जाएंगे जिन्होंने समाज में सकारात्मक योगदान दिया है। प्रतियोगिताओं के ऑडिशन विभिन्न स्तरों पर कुल 10 चरणों में होंगे, जिनमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं, और चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी रक्खा जाएगा। प्रतिभागी ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और एक मामूली शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए यह प्रतियोगिता मुफ्त होगी। इस आयोजन में एक अखबार पढ़ने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य प्रेस के माध्यम से जागरूक और शिक्षित रहने के महत्व को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता का विषय आज पढ़ें, कल नेतृत्व करें है, जो यह दर्शाता है कि समाचार पत्रों का भविष्य के लीडर्स के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि ग्लैमी अवार्ड्स के सीजन 1 में 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे व अब सीजन 2 में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। विजेताओं को छात्रवृत्तियां, नकद पुरस्कार और शील्ड्स दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 7986975846 और 9988003622 घोषित किए गए है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां