गोहर। गोहर उपमंडल की बैला पंचायत की कुसुम ठाकुर ने बिहार के पटना में चौथी ऑल इंडिया ओपन अंडर-23 एथलेटिक मीट में हिमाचल के लिए 200 मीटर तेज दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अब तक के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी हिमाचली एथलीट ने अंडर-23 महिला वर्ग 200 मीटर तेज दौड़ में स्वर्ण पदक जीता हो। कुसुम ठाकुर ने सफलता का श्रेय अपने भाई हरीश चंद्र, माता-पिता और कोच अंकित चंबयाल को दिया है। वर्तमान में कुसुम वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में कला संकाय तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
उनके पिता डोले राम गोहर क्षेत्र के अराध्य श्रीदेव बालकमेश्वर (बनूरी) के पुजारी हैं। कुसुम ठाकुर एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना संजोए हैं।