Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत...CM प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

07 दिसंबर, 2025 07:18 PM

गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज़्यादातर वही लोग हैं जो क्लब में काम कर रहे थे। यह जानकारी गोवा पुलिस ने दी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों में 20 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

कैसे लगी आग?
गोवा पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि आग किचन में लगे गैस सिलेंडर के फटने से लगी। अधिकतर शव किचन एरिया से ही मिले हैं। इससे साफ लगता है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे क्लब में स्टाफ थे। दो शव सीढ़ियों पर भी मिले हैं, जो यह बताता है कि कुछ लोग बाहर निकलने की कोशिश में थे।

दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत से आग बुझाई
जैसे ही आग की खबर मिली, पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कई फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) लगाई गईं। देर रात तक आग बुझाने और लोगों को निकालने का काम चलता रहा। राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है।

सीएम सावंत ने जताया दुख
आग की इस घटना पर सीएम प्रमोद सावंत ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज गोवा में हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। अर्पोरा में आग लगने की एक बड़ी घटना में 23 लोगों की जान चली गई है। मैं बहुत दुखी हूं और इस कठिन समय में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने घटना स्थल का दौरा किया है और इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आग लगने के सही कारण और यह पता लगाया जाएगा कि आग से सुरक्षा के नियमों और बिल्डिंग नियमों का पालन किया गया था या नहीं? जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा।

DGP ने क्या कहा?
DGP आलोक कुमार ने बताया “अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।” आग आधी रात के आसपास लगी थी और अब पूरी तरह बुझा दी गई है। आग मुख्य रूप से ग्राउंड फ्लोर के किचन एरिया में लगी थी। आग लगने का असली कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।ज़्यादातर लाशें किचन से मिली हैं, इससे साफ है कि मरने वाले कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि टीमें अभी तक अंदर से लोगों को निकालने और इलाके को सुरक्षित करने का काम कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे