Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

गोलीबारी के बाद पहली बार कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में पहुंचे ट्रंप, लोकतंत्र पर दिया बड़ा संदेश

25 जुलाई, 2026 07:41 PM

गोलीबारी की घटना के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हिस्सा लिया। शुक्रवार (स्थानीय समय) को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अगले वर्ष भी इस परंपरा का हिस्सा बनने की घोषणा की। अपने संबोधन में ट्रंप ने राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेदों का समाधान गोलियों से नहीं, बल्कि खुली और मजबूत बहस से होना चाहिए।

अगले साल फिर शामिल होने का किया ऐलान
सैकड़ों पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य मेहमानों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अगले वर्ष भी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल होंगे। उनके इस ऐलान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

गोलीबारी की घटना का किया जिक्र
ट्रंप ने अप्रैल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी का जिक्र किया। उस घटना में एक हमलावर ने फायरिंग की थी, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उसे समय रहते काबू कर लिया था। इसके बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।

‘राजनीतिक हिंसा के सामने नहीं झुकेंगे’
हमले को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए ट्रंप ने कहा, “आज रात हम फिर एकजुट हुए हैं और इस जघन्य हमले का जवाब अटूट संकल्प के साथ दे रहे हैं। हम राजनीतिक हिंसा के सामने झुकने वाले नहीं हैं। हम अपने मतभेदों का समाधान गोलियों से नहीं, बल्कि खुली और मजबूत बहस के जरिए करते हैं।”

घायल अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों का जताया आभार
ट्रंप ने हमलावर को “बंदूक वाला एक पागल, हारा हुआ आदमी” बताया। उन्होंने फायरिंग में घायल हुए सीक्रेट सर्विस अधिकारी विक्टर गोंजालेज, सीक्रेट सर्विस, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “विक्टर चेकअप के लिए हॉस्पिटल भी नहीं जाना चाहते थे। हम आपको सलाम करते हैं और पूरे दिल से आपका शुक्रिया अदा करते हैं।” कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी गोंजालेज और अन्य अधिकारियों के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

भाषण में बदलाव की बताई वजह
राष्ट्रपति ने कहा कि गोलीबारी की घटना के कारण उन्हें डिनर के लिए तैयार किया गया अपना मूल और अधिक आक्रामक भाषण छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं वह भाषण कभी नहीं दे पाता जो मैंने तैयार किया था। वह बहुत जबरदस्त होने वाला था।”

मीडिया की आलोचना के साथ पत्रकारों की सराहना
करीब एक घंटे के संबोधन के दौरान ट्रंप ने राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के कुछ वर्गों की आलोचना भी की, लेकिन साथ ही व्हाइट हाउस प्रेस कोर के काम की सराहना करते हुए कहा, “मैं उनमें से ज्यादातर की इज्जत करता हूं। आप बहुत अच्छा काम करते हैं।” उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के काम का भी जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें हर समय पत्रकारों से निपटना पड़ता है।

डब्ल्यूएचसीए नेतृत्व की भी की तारीफ
ट्रंप ने डब्ल्यूएचसीए की मौजूदा अध्यक्ष वेइजिया जियांग की सराहना करते हुए कहा कि गोलीबारी के बाद साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच आपसी सम्मान बढ़ा। उन्होंने आने वाली अध्यक्ष जैकी हेनरिक को भी बधाई दी और उन्हें एक “बहुत टफ रिपोर्टर” बताया।

नए बॉलरूम में हो सकता है भविष्य का आयोजन
राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि भविष्य में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन व्हाइट हाउस परिसर में बन रहे नए बॉलरूम में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना तय समय से आगे और बजट के अनुरूप चल रही है।

‘अमेरिका का स्वर्ण युग’
अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने देश के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, “हम एक बड़े बदलाव की दहलीज पर हैं। यह अमेरिका का स्वर्ण युग है।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन