Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

मनोरंजन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

21 नवंबर, 2026 03:58 PM

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर गैंगस्टरों का डर फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को धमकियां मिल रही हैं। कुछ कलाकारों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर फिल्मी सितारों और शूटिंग की जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पत्र में संगठन ने मुंबई के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही कहा है कि बॉलीवुड में एक बार फिर 1990 के दशक जैसा डर का माहौल बनता जा रहा है। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पत्र में कहा, ''गैंगस्टर खुलेआम बड़े फिल्मी सितारों को धमकियां दे रहे हैं। अभिनेता सैफ अली खान के अलावा अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी धमकी दी गई। धमकी देने वालों ने यहां तक कहा कि बुलेटप्रूफ कांच भी सितारों की सुरक्षा नहीं कर पाएगा। दिल्ली पुलिस ने मुंबई से दो शूटरों को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर्स का दावा है कि उनके पास 200 शूटर मौजूद हैं। इन धमकियों के चलते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में डर बढ़ गया है।''

पत्र में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया गया है। संगठन ने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद डराने वाली घटना बताया है। पत्र में कहा गया, ''भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस फायरिंग के बाद से कई कलाकार अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। कुछ सितारे बुलेटप्रूफ कांच के पीछे रहने को मजबूर हैं, तो कई घर से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे में खबरें हैं कि गैंगस्टर फिल्मी सितारों के घरों और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। किसी को यह पता नहीं है कि अगला निशाना कौन होगा। इस डर का असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ रहा है। कई कलाकार और निर्माता शूटिंग के लिए बाहर जाने से बच रहे हैं। इसके चलते कुछ फिल्मों की शूटिंग धीमी हो गई है, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स का काम रुकने की आशंका है।''

एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने पत्र में कहा, ''शूटिंग रुकने से सिर्फ बड़े सितारों या निर्माताओं को ही परेशानी नहीं होगी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोगों की कमाई पर भी असर पड़ेगा। इनमें सेट पर काम करने वाले मजदूर, लाइटमैन, तकनीशियन और छोटे कलाकार शामिल हैं। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इन लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। फिल्म निर्माताओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।''

पत्र में कहा गया कि बॉलीवुड देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के साथ दुनियाभर में भारत की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में फिल्मी सितारों को मिल रही धमकियां और उन पर हो रहे हमले देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। गैंगस्टर फिल्मी सितारों को इसलिए निशाना बना रहे हैं, क्योंकि वे आसानी से लोगों की नजर में आ जाते हैं। इसके जरिए अपराधी चर्चा में आना और उनसे पैसे वसूलना चाहते हैं।

एआईसीडब्ल्यूए ने गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से पांच प्रमुख मांगें की हैं। संगठन ने सबसे पहले सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनके परिवारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। इसके साथ ही मुंबई में रहने वाले सभी फिल्मी सितारों और निर्माताओं की सुरक्षा पक्की करने की मांग की गई है। संगठन ने यह भी मांग की है कि जिन जगहों पर फिल्मों की शूटिंग होती है और जहां बड़ी संख्या में लोग जमा होते हैं, वहां पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। इसके अलावा गैंगस्टरों और उनके साथ जुड़े लोगों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मुंबई में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लग सके।

पांचवीं मांग में मुंबई पुलिस से फिल्मी सितारों से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर खास नजर रखने की अपील की गई है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को समय रहते रोका जा सके।

पत्र के आखिर में सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने गृह मंत्री से जल्द कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड के लोग तभी बिना डर के काम कर पाएंगे, जब उन्हें और उनके परिवारों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

शिल्पा शिरोडकर: जब स्टारडम छोड़ विदेश में की हेयर ड्रेसर की नौकरी, कई साल बाद की दमदार वापसी

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

फिल्मों में हीरो बनने से पहले तुषार कपूर ने डेविड धवन की तीन फिल्मों के सेट पर सीखा था काम

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ'

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने