Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर भव्य समागम की तैयारी, CM Mann ने राष्ट्रपति को किया आमंत्रित

28 अक्टूबर, 2025 08:19 AM

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति को 18 नवंबर से 25 नवंबर के बीच किसी भी सुविधाजनक दिन आने का आग्रह किया गया है।

सीएम मान ने कहा, “राष्ट्रपति जी का सिख धर्म के प्रति गहरा लगाव है। जब वह पहले पंजाब आई थीं, तब उन्होंने दरबार साहिब में दो घंटे तक कीर्तन सुना था और लंगर प्रसाद ग्रहण किया था। हमें उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक समागम में उनकी उपस्थिति पूरे देश के लिए प्रेरणादायक होगी।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले मुख्य धार्मिक और सांस्कृतिक समारोहों में देशभर के मुख्यमंत्रियों, विदेशी राजनयिकों और दुनियाभर के पंजाबी समुदाय को आमंत्रित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, त्याग और बलिदान को याद किया जाएगा।

राज्य सरकार ने बताया कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (बठिंडा) से चार नगर कीर्तन प्रारंभ होंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए “चक्क नानकी टेंट सिटी” नामक अस्थायी आवास स्थल भी तैयार किया जा रहा है।

शहीदी पर्व के कार्यक्रमों का आगाज़ 25 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब, दिल्ली में अरदास के साथ हुआ था। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में “लाइट एंड साउंड शो”, कीर्तन दरबार, और धार्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य समागमों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, और भव्य कीर्तन दरबार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सीएम मान ने कहा कि “गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कुर्बानियां हमें हमेशा धर्म, मानवता और स्वतंत्रता के लिए खड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन आज भी पूरी मानवता के लिए प्रकाशस्तंभ है।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन