Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

14 अगस्त, 2026 08:22 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अम्बाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में सरकार से निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कदम उठाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले को पुलिसबल, लाठीचार्ज, मुकदमों की बजाए, आपसी संवाद, संयम और सद्भावना से सुलझाया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ये सरकार तत्परता और संजीदगी से कार्रवाई ना करके, कानून व्यवस्था के मामलों को जातीय और सांप्रदायिक रूप दे देती है। गुरुद्वारे में हुए टकराव को भी इसीलिए जानबूझकर लंबा खींचा गया और सरकार ने इसकी गंभीरता को समझे बिना एकतरफा कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान सिख संगत के अनेक लोग घायल हुए हैं, पुलिसकर्मी भी घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई है। लेकिन अब बीजेपी सरकार को इस टकराव को आगे बढ़ाने के बजाय ।सिख संगत,हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों और किसानों पर दर्ज मामलों को वापिस लेना चाहिए । गाड़ी के नीचे कुचले जाने के दुःखद हादसे में प्रशासन ने गाड़ी में सवार व्यक्ति और चालक के खिलाफ उस समय कानूनी एक्शन नहीं लिया। इसके विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले लोगों से आमने-सामने बैठकर विस्तृत चर्चा करने की बजाए, उनके खिलाफ बल-प्रयोग किया गया। इसके चलते मामला लगातार बड़ा होता चला गया और हरियाणा से लेकर पंजाब तक में तनाव के हालात बन गए।

हुड्डा ने कहा कि गुरुद्वारों में किसी भी तरह के टकराव को रोकने और सिख संगत में विश्वास बहाली के लिए कांग्रेस ने हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बनाई थी। इसके चलते कई तरह के विवाद सुलझे और गुरुद्वारों में टकराव की घटनाएं बंद हो गईं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड