Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

गुरुग्राम में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, राव नरेंद्र सिंह ने किया प्रतिमा अनावरण

14 अप्रैल, 2026 07:02 PM

चंडीगढ़ : गुरुग्राम के सेक्टर-87 स्थित कांकरोला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई, जिसे राव नरेंद्र सिंह ने विधिवत रूप से अनावरण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘जय भीम’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को सामाजिक एकता और सम्मान के भाव से भर दिया। अपने संबोधन में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सबसे बड़े पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, असमानता और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों को दर्शाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक और प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जो बाबा साहब के प्रति लोगों के गहरे सम्मान को दर्शाता है।

इस अवसर गुरुग्राम जिला अध्यक्ष वर्धन यादव , महिला जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा , महिला अध्यक्ष शैलजा भाटिया , कुलदीप गुर्जर , अनिल धानक , नीरज मानेसर , कृष्ण राव , मुकेश डागर , रेखा दहिया बावल , पवन मुकेश पटौदी , पूर्व सरपंच चंद्र सिंह , पूर्व सरपंच महा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित