Saturday, September 19, 2026
BREAKING
देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम मोदी भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा' एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा' Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

हरियाणा

गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में

19 सितंबर, 2026 08:41 PM

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में स्पा सेंटर्स की आड़ में कथित गैर-कानूनी गतिविधियों की शिकायतों के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार रात बड़े स्तर पर संयुक्त छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई रात 10 बजे शुरू हुई और शनिवार तड़के करीब 3 बजे तक जारी रही। इस दौरान मॉल के करीब 18 स्पा सेंटर्स की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में करीब 70 से 100 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। टीम में लगभग 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान करीब 20 युवक और 20 से अधिक युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। महिला आयोग की ओर से कुछ युवतियों के नाबालिग होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, उनकी उम्र और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि 18 में से आठ स्पा सेंटर्स में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ सेंटरों से आपत्तिजनक वस्तुएं और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

हरियाणा राज्य महिला आयोग को मॉल के आसपास के दुकानदारों से पिछले कई महीनों से स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने गुरुग्राम पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी भी रही।

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर मिली सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राज्य आयोग ने संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 18 से 19 स्पा सेंटरों को कवर किया गया और बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मामले में इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कुछ युवतियों को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सभी आरोपों, बरामद साक्ष्यों और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

ईडी की रेड पर भड़के गोपाल कांडा: बोले- 'बिना नोटिस कार्रवाई से कारोबारियों में फैला डर, कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ'

ईडी की रेड पर भड़के गोपाल कांडा: बोले- 'बिना नोटिस कार्रवाई से कारोबारियों में फैला डर, कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ'

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड