Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

गुजरात में बड़ा हादसा! वडोदरा में पुल ढहने से 8 लोगों की मौत, कई गाड़ियां महिसागर नदी में समाई

09 जुलाई, 2025 02:02 PM

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार (9 जुलाई) सुबह एक पुल का हिस्सा गिरने से पांच से छह वाहन महिसागर नदी में जा गिरे। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह वडोदरा जिले के पादरा में चार दशक पुराने गंभीरा पुल के ढहने की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। इसके तुरंत बाद बचाव और तलाशी अभियान शुरू किया गया। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से पुल गिर गया। महिसागर नदी पर बना यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ता है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुल ढहने की घटना के बाद कई वाहन पानी में डूब गए। पीटीआई ने पादरा के SP विजय चरण के हवाले से बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है। डूबे वाहनों में दो ट्रक और दो वैन शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के पास महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह गया।

उन्होंने बताया, "महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत करीब चार वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।" बताया जा रहा है कि पादरा का यह पुल करीब 45 साल पुराना था। वहां नया पुल बनाने की तैयारी की जा रही थी।

आणंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया, "आज सुबह करीब 8 बजे, आणंद को वडोदरा से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह गया। वडोदरा प्रशासन से तुरंत संपर्क किया गया और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक, एक इको, और कुछ बाइक नीचे गिर गए हैं। बचाव अभियान जारी है। वडोदरा प्रशासन और NDRF मौके पर मौजूद हैं... पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन, NDRF सभी बचाव अभियान में लगे हुए हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं