Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

गांव रूपावास की व्यायामशाला में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

18 जून, 2025 02:01 PM

सिरसा,(सतीश बंसल)। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के आदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिलाभर में योग प्रोटोकोल अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव रूपावास की व्यायामशाला में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में खेल नर्सरीयों के छात्र-छात्राओं, व्यायामशालाओं में नियमित आने वाले योग साधकों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को केवल 21 जून तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास का माध्यम बताते हुए नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र नागर ने सभी को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग सत्र की शुरुआत प्रार्थना से करवाई, उसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठकर, पीठ और पेट के बल लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योगासन करवाए। अंत में उन्होंने सभी को प्राणायाम, ध्यान और शांति पाठ के साथ अभ्यास का समापन करवाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथूसरी चौपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है और आज के समय में इसे आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित योग करके एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरपंच उदयपाल ढिल्लों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कुछ समय पहले उनकी कमर में दर्द था, लेकिन योग का नियमित अभ्यास करने के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर रायपुर के सरपंच मनोज बेनीवाल, पूर्व सरपंच कृष्ण बेनीवाल, कुलवंत, ओम, वेदपाल, विनोद, सतपाल सहित सभी खेल नर्सरी कोच उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान