Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़ • गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी • 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज • लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता • चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम • हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी • Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप • Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

हरियाणा

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

07 अक्टूबर, 2026 07:56 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर विकसित करना है। गांवों में भी शहरों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पक्की गलियां, नालियां, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, व्यायामशाला, ई-लाइब्रेरी और तालाबों का सौंदर्यीकरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र में अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के तालाब (जोहड़) का विस्तृत अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को तालाब का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए और इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही तालाब स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि तालाब के पास मिट्टी भराव और एक शेड का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया गया है, लेकिन अभी भी इस स्थान पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और बैठने की समुचित व्यवस्था की कमी है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तालाब की पूर्ण रूप से साफ-सफाई करवाई जाए। तालाब के चारों ओर मजबूत चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण करवाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाया जाए।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित;  3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार