Saturday, August 01, 2026
BREAKING
हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार - आरती सिंह राव भगवंत मान 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की सम्मान राशि करेंगे जारी, 35.5 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगा पैसा नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल

चंडीगढ़

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन

01 अगस्त, 2026 07:52 PM

चंडीगढ़: सेक्टर-20 डी स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 12 दिवसीय स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम ऑन यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज (यूएचवी) का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन 20 जुलाई से अगस्त तक महाविद्यालय के यूएचवी सेल एवं पंजाब विश्वविद्यालय के यूएचवी सेल के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी और एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जुलाई को महाविद्यालय के डीन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों को स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम तथा शिक्षा में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की अवधारणा से परिचित कराया गया। इस दौरान मूल्य आधारित शिक्षासमग्र विकास तथा समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि निरंतर सुख और समृद्धि की मानवीय आकांक्षाएं समग्र शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं।

आज आयोजित हुए समापन सत्र में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना नंदा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर यूएचवी विशेषज्ञ एवं इंडो ग्लोबल कॉलेजमोहाली के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन में मानवीय मूल्यों के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षासमग्र विकासस्वस्थ जीवनशैलीमानवीय संबंधआत्मविश्वाससहकारिताकृतज्ञतापारस्परिक विश्वास तथा जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों से परिचित कराया गया। विभिन्न संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जीवन में सही समझसकारात्मक सोच तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता को समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डीन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने किया था। विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. श्योजी सिंहडॉ. वंदना अग्रवालडॉ. निशा सिंहडॉ. रविंदर कुमार तथा पंजाब विश्वविद्यालय की डॉ. गरिमा जोशी ने किया।

अपने संबोधन में डॉ. सपना नंदा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए विषय ज्ञान के साथ-साथ नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम से प्राप्त सीख को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाकर समाज के प्रति जिम्मेदार शिक्षक बनने का प्रयास करें।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के आत्ममूल्यांकन एवं अनुभव साझा करने के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता

अष्टान्हिका महापर्व महोत्सव का पंचम दिवस पर 128 अर्घ्यों के माध्यम से उपाध्याय परमेष्ठी की आराधना एवं ज्ञान के प्रकाश का संदेश दिया

अष्टान्हिका महापर्व महोत्सव का पंचम दिवस पर 128 अर्घ्यों के माध्यम से उपाध्याय परमेष्ठी की आराधना एवं ज्ञान के प्रकाश का संदेश दिया

महान गायक स्वर्गीय मुकेश जी की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि

महान गायक स्वर्गीय मुकेश जी की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि

चार साल के संघर्ष का असर: डोर-टू-डोर गार्बेज कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का भरोसा

चार साल के संघर्ष का असर: डोर-टू-डोर गार्बेज कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, जल्द समाधान का भरोसा

स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां सही ढंग से निभा सकता है: तिवारी

स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां सही ढंग से निभा सकता है: तिवारी

भाजपा ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट! पढ़ें क्या है वजह

भाजपा ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट! पढ़ें क्या है वजह

पंजाब यूनिवर्सिटी ने राज्य सूचना आयुक्त पंजाब का किया सम्मान

पंजाब यूनिवर्सिटी ने राज्य सूचना आयुक्त पंजाब का किया सम्मान

चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत

चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत

स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल के संगतप्रीत सिंह ने पंजाब स्टेट शॉटगन चैंपियनशिप में जीते 3 पदक

स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल के संगतप्रीत सिंह ने पंजाब स्टेट शॉटगन चैंपियनशिप में जीते 3 पदक

भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद

भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद