चंडीगढ़: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर-10 के लीजर वैली में स्थापित ओपन एयर जिम को स्थानीय लोगों को समर्पित किया। इसके लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से लगभग 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि लोगों के बीच बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ओपन एयर जिम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में अन्य कई विकास कार्य भी जारी हैं।
चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने सेक्टर-10 के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए सांसद तिवारी का धन्यवाद किया। लक्की ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति का अधिकार है और कांग्रेस लोगों के अधिकारों की रक्षा करना अच्छी तरह जानती है।
इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, स. अमरजीत सिंह काहलों, संदीप वरमानी, राजिंदर कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।