Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी • नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज • गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज • संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह • महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा • ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर • अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह • महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

हरियाणा

गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज

08 अक्टूबर, 2026 08:08 PM

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गांधी परिवार और कांग्रेेस को घेरते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण क्या होगा कि वो गांधी परिवार अपनी गलत सोच, गलत नीतियों, और गलत कामों के कारण कभी अर्श पर होता था, आज वो फर्श पर आ गया है’’। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस परिवार तक पहुंचने के लिए लोगों की जिंदगियां लग जाती थी, उनके पोते-पोतियां आज सडकों पर लेट रहे है, प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण नहीं हो सकता। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। दिल्ली में आज भी कांग्रेस के प्रदर्शन के जारी होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में सवाल खडा करते हुए कहा कि ‘‘मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कोई आवेदन दिया है या नहीं दिया है। यदि आवेदन किया है तो क्या चुनाव आयोग ने उस पर इंकार किया है। उन्होंने अपने समय के विपक्ष में होने के बारे में कहा कि हम भी जब विपक्ष में थे कई बार चुनाव आयोग को समय देकर मिला करते थे, इसी प्रकार से ये भी मिल सकते हैं।


उन्होंने कहा कि मिलने के लिए हर व्यक्ति का अधिकार है, कोई भी किसी को जाकर मिल सकता है। लेकिन राहुल गांधी जी को बताना चाहिए कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कब समय मांगा, कब उन्होंने पत्र लिखा, क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें इंकार किया, अगर इंकार किया गया है तो उनको आंदोलन करने का हक है, परंतु अगर पत्र ही नहीं लिखा और जब किसी ने मना ही नहीं किया, तो फिर यह तमाशा हो रहा है। विज ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को बताए कि क्या उनको मना किया गया, और कब उन्होंने पत्र लिखा। इसलिए देश को सबूत दें क्योंकि देश सबूत मांग रहा है।
विज ने कहा कि विपक्ष किसी अच्छे होटल में रोजाना पहले सांसदों को भोजन कराते है, कल भी भोजन कराया और सुना है कि आज भी खिला रहे है, भोजन कराकर ही सडकों पर बैठाने के लिए ले जाते है। इस प्रकार से ये सारे देश में तमाशा किया जा रहा है। विज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ही नहीं, कोई भी अधिकारी हो, वह जनता के लिए है और कोई भी उनको जाकर मिल सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर रजिस्टेªेशन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने-अपनेे तरीके से कार्य करती है, इस संबंध में हमें कुछ नहीं कहना है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर ईडी व सीबीआई को उपयोग दूसरे दलों को डराने के लिए किया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जितनी भी विपक्षी पार्टिंयां है, और देश में प्रजातंात्रिक स्वायत संस्थाएं बनी हुई है, ये योजनाबद्ध तरीके से उन पर प्रहार कर रही है, चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे ईडी या सीबीआई हो। वह अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप गलत नहीं हो, तो आपको किस बात का डर है।


नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पडने से हुए देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना हैं, और आज फिल्म इण्डस्ट्री के बहुत ही दमदार किरदार नाना पाटेकर का देहांत हो गया।

विज ने कहा कि नाना पाटेकर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया था और उन्हें तीन बार फिल्म अवार्ड भी मिला था। विज ने कहा कि नाना पाटेकर की अदायगी लोगों को हमेशा याद रहेगी।
उल्लेखनीय है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में आज उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें गंभीर सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते थे। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी