Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

गयाना में सूर्य चमका, भारत की सात विकेट से जीत

09 अगस्त, 2023 08:26 AM

गयाना: भारत ने कुलदीप यादव (28/3) की नायाब गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव (44 गेंद, 83 रन) के आतिशी अर्द्धशतक की बदौलत तीसरे टी20 में मंगलवार को वेस्ट इंडीज पर सात विकेट से जीत दर्ज की।
वेस्ट इंडीज ने रोवमैन पॉवेल (19 गेंद, 40 रन) के तूफानी योगदान की मदद से भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने करो या मरो मुकाबले में यह लक्ष्य 17.5 ओवर में हासिल कर सीरीज की हार टाल दी।
वेस्ट इंडीज 15 ओवर में 106 रन ही बना सकी थी मगर पॉवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मेज़बान टीम अंतिम पांच ओवर में 53 रन जोड़ने में सफल रही। सूर्यकुमार ने हालांकि 44 गेंद पर 10 चौकों चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। सूर्यकुमार भले ही शतक से चूक गये, लेकिन उनकी और तिलक वर्मा (49 नाबाद) की 87 रन की साझेदारी ने भारत को 13 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य तक पहुंचा दिया।


भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल (एक) और शुभमन गिल (छह) के विकेट सस्ते में गंवा दिये, लेकिन सूर्यकुमार की धुआंधार बल्लेबाजी की मदद से मेहमान टीम पावरप्ले में 60 रन जोड़ने में कामयाब रही। एकदिवसीय शृंखला और शुरुआती दो टी20 मैचों में लयविहीन रहे सूर्यकुमार ने इस मैच में चौका जड़कर खाता खोला, जबकि दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिये।
उपकप्तान सूर्यकुमार ने आठवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की नीची फुलटॉस पर चौका लगाकर 23 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। विंडीज के कप्तान पॉवेल ने रनों पर लगाम लगाने के लिये स्पिनरों को गेंद सौंपी। यह प्रयास हालांकि निरर्थक साबित हुआ और सूर्यकुमार ने अपने रंग में लौटने का अंदेशा देते हुए अकील हुसैन को कवर्स के ऊपर से चौका लगाया।


एशिया, यूरोप और ओशिआनिया में शतक जड़ चुके सूर्यकुमार के पास अमेरिकी महाद्वीप में सैकड़ा जमाने का मौका था, लेकिन वह अल्ज़ारी जोसेफ़ की एक फुलटॉस पर ब्रैंडन किंग को कैच दे बैठे।
सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद तिलक ने आक्रामक बल्लेबाजी की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली। तिलक ने कप्तान हार्दिक पांड्या (20 नाबाद) के साथ चौथे विकेट के लिये 43 रन की अविजित साझेदारी की। तिलक हालांकि अर्द्धशतक से एक रन दूर रह गये और पांड्या ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई।
इससे पूर्व, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज भारतीय स्पिनरों के आगे खुलकर नहीं खेल सकी। कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने आपस में 12 ओवर फेंकते हुए मात्र 85 रन दिये।
पावरप्ले में वेस्ट इंडीज के सिर्फ 38 रन बन पाने के बाद सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने जोखिम उठाना शुरू किया। इस कोशिश में मेयर्स 20 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गये।
सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने तीन चौकों और एक छक्के के साथ वेस्ट इंडीज के लिये सर्वाधिक 42 रन बनाये, हालांकि इसके लिये उन्होंने 42 गेंदें भी खेलीं। पिछले दो मैचों में अर्द्धशतक बनाने वाले निकोलस पूरन 12 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जॉनसन चार्ल्स (14 गेंद, 12 रन) भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। कुलदीप ने अपने नायाब स्पेल में चार्ल्स, पूरन और किंग के विकेट लेकर मेज़बान टीम की कमर तोड़ने का काम किया।
वेस्ट इंडीज 16 ओवर में मात्र 113 रन तक पहुंच सकी, हालांकि इस समय तक भारतीय स्पिनरों के ओवर समाप्त हो चुके थे। मुकेश कुमार ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपना स्पेल शुरू करते हुए शिमरन हेटमायर को आउट किया, हालांकि इसके बाद पॉवेल भारतीय गेंदबाजी पर हावी हो गये। उन्होंने मुकेश का ओवर खत्म होने से पहले एक चौका जड़ा, जबकि अगले ओवर में अर्शदीप सिंह को दो छक्के लगाते हुए 17 रन जोड़े।
मुकेश ने आखिरी ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर सिर्फ दो रन दिये लेकिन पॉवेल ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर इस ओवर में भी आवश्यक रन बटोर लिये। कुलदीप ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि अक्षर ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। मुकेश ने दो ओवर में 19 रन देकर एक सफलता हासिल की।
वेस्ट इंडीज अब भारत के विरुद्ध पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। दोनों टीमें 12 अगस्त को फ्लोरिडा के लौडरहिल में चौथे टी20 के लिये आमने-सामने होंगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल