Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

ख्वाजा शतक से चूके, चाय तक ऑस्ट्रेलिया 199/6

17 फ़रवरी, 2023 04:33 PM

नयी दिल्ली,:  ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (81) के अर्द्धशतक के दम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को चाय तक भारत के खिलाफ 199 रन बना लिये, हालांकि वह छह विकेट भी गंवा चुका है।
ख्वाजा ने पहले सत्र में बनाये गये अपने अर्द्धशतक को आगे बढ़ाते हुए कुछ अच्छे शॉट खेले, हालांकि वह भारतीय सरजमीन पर अपना पहला शतक पूरा करने से 19 रन दूर रह गये। ख्वाजा ने 125 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाकर 81 रन बनाये, जबकि वह रवींद्र जडेजा की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में कैचआउट होकर पवेलियन लौटे। जडेजा ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे किये। सत्र की समाप्ति पर पीटर हैंड्सकॉम्ब (36 नाबाद) और कप्तान पैट कमिंस (23) क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पूर्व, कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ख्वाजा ने डेविड वॉर्नर के साथ संभली हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 50 रन जोड़े, हालांकि इस दौरान वॉर्नर कभी भी सहज नजर नहीं आये। वॉर्नर ने पारी के चौथे ओवर में रन बनाने की तत्परता में बाहर स्विंग होती हुई एक गेंद को छेड़ा, हालांकि वह आउट होने से बाल-बाल बचे। अंततः वह 16वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेटकीपर भरत को कैच बनाकर पवेलियन लौट गये। वॉर्नर अपनी निराशाजनक पारी में 44 गेंदों पर तीन चौकों के साथ सिर्फ 15 रन बना सके।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये लाबुशेन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर चार चौकों के साथ 18 रन बनाये। वह हालांकि विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और अश्विन का शिकार होकर पवेलियन लौट गये।
लंच के फौरन बाद मोहम्मद शमी ने ट्राविस हेड (12) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया, हालांकि इसके बाद ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब की साझेदारी से ऑस्ट्रेलियाई पारी संभल गयी। ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी की। ख्वाजा का विकेट गिरने के कुछ देर बाद एलेक्स कैरी भी अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। अश्विन ने कैरी को आउट करके ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किये।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा