Thursday, July 23, 2026
BREAKING
इक्विटी ऑप्शंस मार्केट में घट रही एनएसई की बादशाहत, बीते तीन वित्त वर्षों में बाजार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत से अधिक घटी एआई का असर! उबर ने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें 16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल सपा शासन में भूमाफिया ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा: सीएम योगी पाकिस्तान: भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, खैबर पख्तूनख्वा में 18 की मौत आर. माधवन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

हिमाचल

खनियारा में बाढ़ में बहे 2 लोगों के शव बरामद, 7 की तलाश जारी, एक की जंगल मेंं खोज

26 जून, 2025 01:24 PM

धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक नौ लोगों के लापता होने की सूचना है, जिसमें से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इनकी पहचान चंबा निवासी अभिषेक व दूसरे चैन सिंह निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में पहचान हुई है। इसके अलावा अन्य सात लापता लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ की चपेट में ओर भी कई लोग आए हुए शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को अपनी जान बचाने के प्रयास में जंगल की ओर भागते हुए देखा गया है, जिसे खोजने के लिए एक विशेष टीम को जंगल की ओर रवाना कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बाकी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।


लापता व्यक्तियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है। घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टुकडिय़ां तथा होमगार्ड की एक टीम तैनात है और निरंतर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। देर रात घटनास्थल पर उपायुक्त कांगड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधिकारी धर्मशाला एवं तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहे और स्थिति की प्रत्यक्ष निगरानी की। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। संपूर्ण सर्च ऑपरेशन का संचालन जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कांगड़ा से किया जा रहा है, जिसकी कमान एडीएम कांगड़ा के पास है। एक अतिरिक्त बैकअप टुकड़ी, जिसमें पुलिस एवं एसडीआरफ के कर्मी शामिल हैं, को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टुकड़ी को भी राहत एवं बचाव कार्य में सहायता हेतु बुलाया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात