Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

हरियाणा

खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा

22 सितंबर, 2026 08:13 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनकी मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रही। उन्होंने पिछले दो महीनों के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों तथा केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी द्वारा आयोजित किए गए धरना-प्रदर्शनों एवं आंदोलनों की विस्तृत जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष को दी। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी तीन महीनों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए रोडमैप पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में निरंतर कार्यक्रम एवं जनआंदोलन चलाने की आगामी कार्ययोजना से भी खड़गे को अवगत कराया।

राव नरेंद्र सिंह के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले दो महीनों के दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों तथा आगामी तीन महीनों के लिए तैयार रोडमैप पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं सुझावों से हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक प्रयासों को नई गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने तथा प्रदेश की जनता के मुद्दों और चिंताओं को निरंतरता एवं मजबूती के साथ उठाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए