Monday, November 23, 2026
BREAKING
• भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार • पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी • मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज

दुनिया

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

23 नवंबर, 2026 11:22 AM

सोल'; उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बढ़ती सैन्य ताकत को आत्मरक्षा के लिए उठाया गया कदम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका देश क्षेत्रीय सर्वोच्चता हासिल करने या दूसरे देशों के क्षेत्रों का विस्तार करने की महत्वाकांक्षा नहीं रखता। उन्होंने देश के बढ़ते हथियार भंडार और सैन्य क्षमताओं का बचाव करते हुए इसे संप्रभु अधिकार और आत्मरक्षा की जरूरत बताया है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सोमवार को खबर प्रकाशित की, जिसके हवाले से योनहाप ने बताया कि किम ने रविवार को प्योंगयांग में 10 देशों के नवनियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करने के दौरान यह टिप्पणी की।

किम ने कहा, "दुनिया लगातार अस्थिर और अप्रत्याशित होती जा रही है। कुछ देश अंतरराष्ट्रीय कानून और दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करने के बजाय अपने हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे हालात में उत्तर कोरिया के सामने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य ताकत और क्षमताओं को मजबूत करना जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सुरक्षा स्थिति और पूर्वी एशिया का राजनीतिक एवं सैन्य माहौल ऐसी मांग करता है कि देश के पास अपनी सुरक्षा और शांति के प्रति भरोसा कायम रखने के लिए पर्याप्त शक्ति हो।

किम ने स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया की सैन्य और विदेश नीति रक्षात्मक है। उन्होंने कहा, "डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया न तो सर्वोच्चता हासिल करना चाहता है और न ही विस्तार की नीति अपनाता है। दबाव और जबरदस्ती का हमारी विदेश नीति से कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया उन सभी देशों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंध मजबूत करने के लिए तैयार है, जो उसकी संप्रभुता का सम्मान करते हैं और उसके प्रति मित्रतापूर्ण रवैया रखते हैं।

इस समारोह में उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन हुई भी मौजूद थीं। किम ने रूस, स्वीडन, इंडोनेशिया, वियतनाम, ब्राजील, चेक गणराज्य, भारत, फिलीपींस, थाईलैंड और बांग्लादेश के नवनियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

यह समारोह उत्तर कोरिया के संविधान में मार्च में किए गए संशोधन के बाद हुआ। संशोधन के तहत अब देश के सर्वोच्च नेता और राज्य मामलों के आयोग के अध्यक्ष को विदेशी राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करने का अधिकार दिया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पास थी।

किम के दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग खुद विदेशी राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार करते थे, जबकि उनके पिता किम जोंग इल के शासनकाल में यह जिम्मेदारी सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की स्थायी समिति के अध्यक्ष निभाते थे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात