Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

दुनिया

क्या है ऑपरेशन चेकमेट? अमेरिका में पकड़े गए 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर, उनके साथ अब क्या होगा

02 जून, 2026 01:19 PM

अमेरिका में अवैध रूप से रहकर कमर्शियल ट्रक चलाने वाले 30 भारतीय नागरिकों को अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इमिग्रेशन नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन चेकमेट' के तहत की गई है। पकड़े गए सभी भारतीयों पर अब अमेरिका से डिपोर्टेशन यानी देश निकाले की तलवार लटक रही है।


क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विशेष अभियान 11 मई से 15 मई के बीच एरिजोना के युमा सेक्टर में चलाया गया था। इस ऑपरेशन में कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 36 लोग ऐसे थे जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे और कमर्शियल सेमी-ट्रक चला रहे थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इन 36 ट्रक ड्राइवरों में से कम से कम 30 भारतीय नागरिक हैं। बाकी के 6 ड्राइवर मैक्सिको, अल साल्वाडोर और रूस के रहने वाले हैं।


लाइसेंस और दस्तावेजों का 'खेल'
अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे, जबकि कुछ ऐसे भी थे जिनके पास कोई वैध लाइसेंस ही नहीं था। हिरासत में लिए गए कई लोगों के पास पूर्व के बाइडेन प्रशासन के दौरान हासिल किए गए रोजगार अधिकार दस्तावेज भी मिले हैं, लेकिन अब उन परमिट्स की वैधता खत्म हो चुकी थी।


सड़कों को सुरक्षित बनाने की मुहिम
युमा सेक्टर के अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल के कार्यवाहक मुख्य गश्ती एजेंट डस्टिन कॉडल ने इस कार्रवाई पर कहा, "ऑपरेशन चेकमेट हमारी सड़कों और समुदायों को उन अवैध ड्राइवरों से बचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जानलेवा सड़क हादसों को रोकने के लिए फेडरल एजेंट हर दिन ऐसे अवैध ड्राइवरों की पहचान के लिए गश्त कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल के महीनों में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में कमर्शियल वाहनों से हुए जानलेवा सड़क हादसों के मामले में कई भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है।


ट्रंप प्रशासन की अवैध इमिग्रेशन पर सख्ती
'ऑपरेशन चेकमेट' ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ शुरू की गई सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। इसी कड़ी में हाल ही में अमेरिकी परिवहन विभाग ने एक आदेश भी जारी किया था, जिसका मकसद अयोग्य विदेशी नागरिकों को अमेरिका में कमर्शियल ट्रक और बस चलाने का लाइसेंस हासिल करने से रोकना है। फिलहाल, पकड़े गए सभी 52 लोगों पर अमेरिकी संघीय कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत