Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

सेहत

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

30 अक्टूबर, 2026 07:46 PM

आजकल हम सबकी लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि खाने का भी टाइम नहीं मिलता। कई लोग ऑफिस का काम करते-करते लंच कर लेते हैं, तो कई लोग टीवी या मोबाइल देखते हुए डिनर निपटा देते हैं। हमें लगता है कि चलो पेट तो भर ही रहा है, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि आप क्या खा रहे हैं, उससे ज्यादा जरूरी है कि आप कैसे खा रहे हैं।

आयुर्वेद कहता है कि खाना हमेशा शांत, साफ जगह पर और आराम से बैठकर खाना चाहिए। टीवी देखते हुए, जोर-जोर से हंसते हुए या बातें करते हुए खाना खाने से हमारा ध्यान खाने पर नहीं रहता। इससे खाना ठीक से पचता नहीं है। जब खाने बैठें, तो टीवी बंद कर दें और सिर्फ खाने का मजा लें। खाने को न तो बहुत जल्दी-जल्दी निगलें और न ही बहुत धीरे-धीरे। हर कौर को अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।

बहुत से लोगों को तेज गर्म खाना खाने की आदत होती है, तो कुछ लोग फ्रिज से निकालकर ठंडा खाना ही खा लेते हैं। दोनों ही गलत है। आयुर्वेद के अनुसार खाना हमेशा सामान्य तापमान का होना चाहिए। बहुत गर्म या बहुत ठंडा खाना पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है।

हमारी थाली में सिर्फ एक ही स्वाद नहीं होना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि खाने में छह रस - मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला, सभी का होना जरूरी है। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है। कोशिश करें कि खाने की शुरुआत मीठी चीजों जैसे फल से करें, बीच में खट्टे और नमकीन पदार्थ लें और अंत में कड़वा या कसैला जैसे सलाद लें।

अक्सर लोग खाना खाने से ठीक 15 मिनट पहले और खाने के तुरंत बाद खूब सारा पानी पी लेते हैं। आयुर्वेद कहता है कि ऐसा करने से पाचन अग्नि बुझ जाती है। अगर प्यास लगे तो खाने के बीच में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पी सकते हैं।

दिन का खाना आप भरपेट खा सकते हैं, लेकिन रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए। और सबसे जरूरी बात, रात का खाना सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। खाने के बाद तुरंत सोने से खाना पचता नहीं है। आयुर्वेद में कहा गया है कि रात के खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर टहलें और फिर थोड़ी देर बाईं करवट लेटें। इससे पाचन बहुत अच्छा होता है।

खाना खाते ही जिम जाना, भारी वजन उठाना या दिमाग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना गलत है। खाने के बाद शरीर को थोड़ा आराम चाहिए ताकि वह खाने को पचा सके।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया