Friday, October 30, 2026
BREAKING
• पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी • जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण • प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा • कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा • चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा • अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें • राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

हरियाणा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

30 अक्टूबर, 2026 08:50 PM

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि गन्ने के भाव में इस सीजन 3% और अगले सीजन 4% वृद्धि घोषित करने वाली बीजेपी सरकार घोषित करे कि बाजार में चीनी के दाम भी इतने ही बढ़ेंगे। क्योंकि, कुछ ही महीने पहले 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी आज खुले बाजार में ₹65 से ₹70 प्रति किलो (44%-55% वृद्धि) पर बिक रही है लेकिन चीनी का रेट बढ़ने के बावजूद किसानों को उसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।


सरकार की गलत नीतियों के चलते जमाखोर और कालाबाजारी करने वाले इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव ₹415 से ₹430 प्रति क्विंटल यानी मात्र ₹15 प्रति क्विंटल यानी केवल 3% बढ़ाना किसानों के साथ भद्दा मज़ाक है और मौसम की मार झेल रहे किसान के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। ये समझ नहीं आता कि बीजेपी सरकार किसान के साथ इतनी नफरत क्यों करती है। महंगाई और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती की लागत आसमान छू रही है, ऐसे में सरकार का यह क्रूर फैसला किसानों को बर्बादी की कगार पर धकेलने वाला साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में डीएपी, यूरिया, कीटनाशकों, डीजल और कृषि उपकरणों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2004 में जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनी उस समय गन्ने का भाव ₹100 करीब था। 2004-14 के बीच उसको हमने बढ़ाकर ₹310 किया, जो 165% बढ़ोतरी थी और देश में सबसे ज्यादा थी। पिछले 12.5 साल में बीजेपी सरकार ने गन्ने का भाव ₹310 से केवल ₹415 किया है जो केवल 25% वृद्धि है।


हमारे समय गन्ने के भाव में हर साल 22.5% बढ़ोतरी होती थी लेकिन बीजेपी सरकार मात्र 3% भाव ही बढ़ा रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों से गन्ना खरीद के साथ तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी राज्य पंजाब जाकर वहाँ किसानों का हमदर्द होने का दिखावा कर रहे हैं और किसानों का वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे हरियाणा के किसानों को पंजाब के बराबर गन्ने का भाव, जो वहाँ SAP और सब्सिडी मिलाकर करीब ₹485 प्रति कुंतल है, देने को भी तैयार नहीं हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन अपने ही प्रदेश के गन्ना किसानों को उनकी उपज का वाजिब हक देने में पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। जिससे हरियाणा का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें ₹45 प्रति किलो से सीधे ₹65-₹70 प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं—यानी सीधे 44%-55% तक की वृद्धि है। देश में चीनी की कमी से एक्सपोर्ट पर बैन लगा हुआ है और हैरानी की बात ये है कि जो भारत कल तक दुनिया को चीनी बेचता था, वो आज चीनी इंपोर्ट कर रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार का मकसद किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम न देकर सिर्फ चंद उद्योगपतियों की तिजोरी भरना रह गया है। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों ने इस त्योहारी मौसम में चीनी का स्वाद तो कड़वा कर ही दिया है अब किसानों की दिवाली भी फीकी कर दी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

अधिकारी की सादगी ने जीता दिल, सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुद गाड़ी चलाकर घर छोड़ने पहुंचे IAS सुशील सारवान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से बड़ी भागीदारी की तैयारी, सुरजेवाला से मिले संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, करनाल-पानीपत-सोनीपत में हुईं बैठकें

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़