Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

केदारनाथ की घाटी में 3075 कंकाल ढूंढेगी सरकार? 700 लाशें बिना नाम के…

06 अगस्त, 2025 12:39 PM

केदारनाथ आपदा की दर्दनाक यादें बीते 12 सालों के बाद भी उतनी ही ताजा हैं जितनी उस दिन थीं, जब भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने वहां कहर बरपाया था। चारों तरफ पानी, मलबा और इंसानी जानों के अवशेषों का मंजर आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। इस विनाशकारी घटना में हजारों लोग लापता हो गए, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए परिवार अब भी आस लगाए बैठे हैं, ताकि उनके अपनों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सके।

केदारनाथ त्रासदी में कुल 3075 लोग लापता हुए, जिनकी खोज के लिए अब एक बार फिर प्रयास शुरू होने जा रहे हैं। उत्तराखंड हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की गई थी, जिसमें राज्य सरकार से लापता व्यक्तियों के कंकालों की खोज कर उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मांग की गई। इस दिशा में सरकार ने अब तक चार बार खोजी टीम भेजी है।

साल 2020 में चट्टी और गोमुखी क्षेत्रों में करीब 703 नर कंकाल बरामद किए गए थे। इसके अलावा साल 2014 में 21 और 2016 में 9 कंकाल मिले थे। नवम्बर 2024 में भी कुल 10 खोजी टीमें अलग-अलग पैदल मार्गों पर खोज में लगी थीं, लेकिन कोई नई सफलता नहीं मिली। जो कंकाल मिलते हैं, उनका डीएनए परीक्षण कर परिवारों की पहचान की जाती है और फिर उन्हें शव सौंपा जाता है।

हालांकि, अभी तक केदारनाथ आपदा में मारे गए 702 लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इन मृतकों के डीएनए सैंपल पुलिस के पास उपलब्ध हैं, लेकिन जिन 6000 से अधिक लोगों ने अपनी डीएनए जानकारी दी थी, उनके साथ मेल नहीं होने के कारण उनकी शिनाख्त संभव नहीं हो पाई है।

उत्तराखंड सरकार इस साल फिर से सर्च टीम भेजने की तैयारी कर रही है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हाईकोर्ट ने 2016 और 2019 में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि लापता 3075 लोगों की खोज जारी रखी जाए और उनका अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाए।

इस आपदा ने जहां हजारों परिवारों के जीवन को तबाह किया, वहीं आज भी उनके अपनों को खोया हुआ पाने की उम्मीद जिंदा है। केदारनाथ त्रासदी के मृतकों को सम्मान देने के लिए यह खोजी अभियान न केवल परिवारों के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण पहल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन