Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

केजरीवाल को आखिरकार मिली राहत! दिल्ली में अलॉट हुआ Type-VII बंगला, जानें कहां रहेंगे 'आप' संयोजक?

07 अक्टूबर, 2025 07:40 PM

लगभग एक साल की लंबी जद्दोजहद के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार नया सरकारी आवास मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद यह फैसला आया, जिसमें केजरीवाल ने एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उपयुक्त आवास का अनुरोध किया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII बंगला केजरीवाल को अलॉट कर दिया। इस आवंटन से मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद की अनिश्चितता दूर हो गई है।

कई प्रयासों के बाद मिली राहत
इससे पहले आप ने केंद्र सरकार से 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला (जिसका इस्तेमाल पूर्व उत्तर प्रदेश सीएम मायावती करती थीं) आवंटित करने का अनुरोध किया था। हालांकि, जुलाई में यह आवास केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अलॉट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को केजरीवाल ने अपना नया बंगला का निरीक्षण भी कर लिया। यह आवंटन दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में किया गया है, जहां सरकार ने केजरीवाल की याचिका पर विचार किया।

टाइप-VII बंगले की खासियतें
लोधी एस्टेट के इस टाइप-VII बंगले का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग फुट है। इसमें चार शयनकक्ष, बड़ा लॉन, एक गैरेज, तीन नौकरों के लिए क्वार्टर और कार्यालय के लिए अलग जगह उपलब्ध है। बंगले के दो तरफ लॉन हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। यह आवास राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में आता है।

केजरीवाल के नए पड़ोसी कौन?
नए बंगले में केजरीवाल के पड़ोसी अब प्रमुख राजनीतिक हस्तियां होंगी। बंगला नंबर 97 में कांग्रेस सांसद शशि थरूर रहते हैं, जबकि 94 और 96 नंबर बंगले सेना के अधिकारियों को आवंटित हैं। पास ही राजद सांसद मीसा भारती को बंगला 82 और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को 81 अलॉट किया गया है। लोधी एस्टेट दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक हलकों का केंद्र रहा है।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद की जद्दोजहद
17 सितंबर, 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल बिना किसी स्थायी सरकारी आवास के थे। 4 नवंबर, 2024 को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आधिकारिक आवास छोड़ने के बाद वे अस्थायी रूप से पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 5, फिरोजशाह रोड स्थित घर पर रुके। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को पहले बताया था कि केजरीवाल को 10 दिनों के भीतर आधिकारिक आवास मिल जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया लंबी खिंच गई।

'शीशमहल' बंगला बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस
इधर, दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उस बंगले को राज्य अतिथिगृह के रूप में बदलने की योजना बनाई है, जिसका जीर्णोद्धार केजरीवाल के मुख्यमंत्री काल में उनके लिए किया गया था। सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगला नंबर 6 को 'शीशमहल' के नाम से जाना जाता है। अब इसे कैंटीन युक्त राज्य अतिथिगृह बनाया जाएगा, जहां शहर के अन्य राज्य भवनों की तरह पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। यह सुविधा आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित