Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया व्यापारी, किसान और मजदूर विरोधी

16 मई, 2026 08:53 PM

चंडीगढ़ सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश का व्यापारी, किसान, मजदूर और छोटे उद्योगों से जुड़े करोड़ों लोग गंभीर संकट में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोने के आभूषण न खरीदने की अपील और उसके बाद सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से ज्वेलरी उद्योग से जुड़े करोड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला हुआ है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में ज्वेलरी और स्वर्णकार उद्योग से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं, जिनमें छोटे दुकानदार, सुनार, कारीगर और मजदूर शामिल हैं। यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों से यह पूरा कारोबार मंदी और असुरक्षा के दौर में पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, अनिवार्य हॉलमार्किंग और अब आयात शुल्क बढ़ाने जैसे फैसलों ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।
सांसद ने कहा कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से तस्करी को बढ़ावा मिलेगा और इसका नुकसान ईमानदार व्यापारियों तथा छोटे ज्वेलर्स को उठाना पड़ेगा। सरकार को ज्वेलरी उद्योग पर बोझ डालने की बजाय घरेलू गोल्ड मोबिलाइजेशन, रिसाइक्लिंग और छोटे कारोबारियों को राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से केवल ज्वेलरी उद्योग ही नहीं बल्कि किसान, व्यापारी और मजदूर सभी परेशान हैं। बढ़ती बेरोजगारी, बंद होते एम एस एम ई और महंगाई ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार ज्वेलरी उद्योग और छोटे व्यापारियों के लिए विशेष आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करे ताकि करोड़ों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
कुमाारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के मेहनतकश कारीगरों, व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी रोजी-रोटी बचाने के लिए संसद से सडक़ तक संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित