Monday, May 25, 2026
BREAKING
बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश CM सुक्खू बोले- हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ Kangra: पोलिंग बूथ बदलने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, चुनाव वहिष्कार की दी चेतावनी राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से CM सुक्खू ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा सुक्खू सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, रखी ये मांगें

हरियाणा

कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा

25 मई, 2026 08:15 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पिछले 11 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
कुमारी सैैलजा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई लगभग 08 रुपये की वृद्धि ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। ईंधन महंगा होने से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत भी बढ़ती है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ता है।

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार लगातार टैक्स और वेट के माध्यम से जनता से वसूली कर रही है, जबकि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीतियां अपनाई जा रही हैं।

सांसद कुमारी सैलजा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि सरकार को जनता पर बोझ डालने के बजाय राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वेट और एक्साइज ड्यूटी में तत्काल कमी करनी चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का सबसे अधिक नुकसान गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को उठाना पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन लोगों की आय नहीं बढ़ रही। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वह जनता के हितों को प्राथमिकता दे, न कि कुछ निजी कंपनियों के मुनाफे को।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। सरकार को तुरंत पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देकर जनता को महंगाई से राहत प्रदान करनी चाहिए। सांसद कुमारी सैलजा ने लगातार हो रहे ईंधन के दाम में इजाफा को आम जनता के लिए महंगाई का साइलेंट टैक्स करार दिया है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल के दाम स्थिर होने के बावजूद घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों को भारी मुनाफ़ा हो रहा है और कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज

बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं होगी : अनिल विज

पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पुलिस भर्ती पीएमटी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने खुद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल

भारत बिजली में न केवल आत्मनिर्भर बल्कि दूसरे देशों को भी देने में सक्षम: मनोहर लाल

हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा : मंडियों में 1 जून के बजाय आज (25 मई) से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश

पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात : टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही 30 मिनट में घर पहुंचेगी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे सेवा के निर्देश

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं नई ऊंचाइयां : गौरव गौतम

राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया

राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ: डा. सतीश पूनिया

आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज

आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे : अनिल विज

कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी

कश्यप समाज साहसी, वीर, परिश्रमी और स्वाभिमानी: नायब सिंह सैनी

साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा

साइना नेहवाल ने आर्येलिया डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किए गए योनैक्स शोरूम पंचकुला में किया दौरा