Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

किसान आंदोलन का बदला ले रही है भाजपा, जानबूझकर किसानों को कर रही परेशान : AAP

23 अक्टूबर, 2024 12:16 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की अनाज मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यह भाजपा की पंजाब के प्रति नफरत को दर्शाता है।  कंग ने कहा कि दरअसल भाजपा किसान आंदोलन को अभी तक पचा नहीं पाई है। वह पंजाब के किसानों से उसी का बदला ले रही है। भाजपा की केंद्र सरकार किसी न किसी बहाने अक्सर पंजाब के किसानों को तंग करने की कोशिश करती रहती है। इस बार भी वह यही कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि एक साल में गोदाम खाली ही नहीं हुए, जबकि मंत्री और खुद मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। अधिकारियों ने कई बार पत्र लिखें, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मंडियों में अनाज आने के बावजूद बेहद धीमी गति से लिफ्टिंग करना भाजपा के पंजाब के प्रति गलत और घटिया मंसूबों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों से इतनी ही दिक्कत थी तो वे छह महीने पहले बता देते तो किसान फसल ही नहीं लगाते। यह बेहद घटिया राजनीति है, इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

कंग ने किसानों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार आपके साथ खड़े हैं। आपके फसल का एक-एक दाना उठाया जाएगा। सरकार आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान