Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : आरती सिंह राव

21 अप्रैल, 2026 07:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से आह्वान किया कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में राज्य भर से आए लोगों की जनसमस्याएं सुन रही थी। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा राज्य में लगभग 3 लाख किशोर लड़कियों (मुख्यतः 14-15 वर्ष की आयु वर्ग) को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। यह अभियान बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए चलाया जा रहा है।

आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत 28 फरवरी को हरियाणा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन लांच की थी। यह इंजेक्शन एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार है। साथ ही टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देता है। इसकी टारगेट लाभार्थी वे किशोरियां हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में शुरू होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का लंबे समय तक संक्रमण होता है। विशेष रूप से HPV-16 और HPV-18 प्रकार अधिक खतरनाक माने जाते हैं। धूम्रपान, कम उम्र में विवाह और गर्भधारण, बार-बार प्रसव और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे कारक इसके जोखिम को बढ़ाते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन देने से पहले सभी मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी टीकाकरण के समय खाली पेट न हो। टीकाकरण से पहले माता-पिता/अभिभावकों से ओटीपी आधारित सहमति या लिखित सहमति प्राप्त करनी जरूरी है।

आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं व मृत्यु दर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला को समय पर जांच और उचित उपचार मिले, ताकि सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित