Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

हरियाणा

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक

06 जुलाई, 2026 07:58 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक के उपरांत वह पार्टी के सांसदों एवं विधायकों से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और उनसे संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा का प्रभारी नियुक्त होने के बाद संजय दत्त का यह पहला प्रदेश स्तरीय दौरा होगा। उनका यह दौरा 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों, समीक्षा सत्रों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर संवाद करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को संजय दत्त प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे और प्रत्येक जिले के संगठनात्मक कार्यों, चुनौतियों तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

10 जुलाई को वे सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में गठित प्रदेश कांग्रेस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक लेंगे। इसी दिन वे "छात्रों की गूंज" अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे।
इसी दिन सायं 7:00 बजे श्री संजय दत्त नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे।

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संजय दत्त प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके सुझाव, समस्याएं एवं संगठन संबंधी विचार सुनेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 12 जुलाई (रविवार) को संजय दत्त प्रातः 8:30 बजे से रात्रि लगभग 10:00 बजे तक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव-2024 के पार्टी के पराजित उम्मीदवारों से एक-एक कर विस्तृत संवाद करेंगे। इस दौरान वे चुनावी अनुभवों, संगठनात्मक मजबूती तथा भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर उनके सुझाव प्राप्त करेंगे, ताकि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव

गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव

हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी

हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी

"पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज

जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता

जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता

मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा

मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी

मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला

मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी