Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी

14 अप्रैल, 2026 08:30 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में मंगलवार को कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, डा. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित कोर ग्रुप समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। करीब दो घंटे तक चली कोर ग्रुप की बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पीएम के मन की बात कार्यक्रम समेत पार्टी के अन्य जो कार्यक्रम हुए हैं और आगामी दिनों में जो होने हैं उन पर चर्चा की गई। सभी नेताओं ने होने वाले नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तृत चर्चा की वहीं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बैठक में संगठनात्मक विषयों को रखा। प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया ताकि पार्टी और सरकार की नीतियां और अधिक प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंच सकें। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी आगामी चुनावी रणनीतियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न जनसंपर्क अभियान, सामाजिक कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल आ रहा है, इसकी रणनीति बनी है। भाजपा का महिला मोर्चा इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगा। बिल के समर्थन में पंचायतों, नगर पालिकाओं, नगर निगमों से रेजुलेशन तैयार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को हर कदम पर सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। आज हमें गौरव महसूस हो रहा है कि इस अभियान से लाखों बेटियों को जीवनदान मिला और एक कुरीति का अंत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से बेटियों को सशक्त कर रही है।


नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से ही महिला सखी योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री का विजन है कि महिलाएं मजबूत हों और विकसित भारत के संकल्प में उनकी प्रमुख भूमिका रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सदा ही चुनाव के लिए तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कमेटी गठित करेंगे जिससे आगे की रणनीति पर गति से काम होगा। नायब सैनी ने प्रदेशवासियों को डा. भीम राव अंबेडकर जयंती की बधाई दी और कहा कि आज पूरा देश डा. अंबेडकर की जयंती मना रहा है, इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का भी आभार जताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के बाद डा. अंबेडकर को किसी ने सम्मान दिया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डा. अंबेडकर को नीचा दिखाने का काम किया। कांग्रेस ने डा. अंबेडकर के नाम पर वोट तो लिए परन्तु उन्हें अपमानित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संविधान की किताब को उठाकर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर डा. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनको सम्मान दिया है।


निकाय चुनाव की रणनीति तैयार, भाजपा की जीत तय : मोहन लाल बड़ौली
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी बैठक में लिए गए निर्णयों को पत्रकारों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पार्टी स्तर पर चलाए गए प्रशिक्षण महाअभियान, पार्टी का स्थापना दिवस, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अलावा पार्टी की होने वाली नियमित बैठकें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई है।
बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी ने मंत्री और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। इसके अलावा जहां-जहां उपचुनाव है वहां पर तीन सदस्यीय कमेटी का पहले ही गठन हो चुका है। इस कमेटी में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और महामंत्री को शामिल किया गया है।


बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पांच सदस्यीय कमेटी जहां-जहां चुनाव होने हैं वहां पर 15 और 16 अप्रैल को रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार करेगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से फार्म भी लिए जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव क्षेत्र में वहां के विधायकों, मंत्रियों से भी अलग से चर्चा करेंगे। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चुनाव वाले क्षेत्र के हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 20 अप्रैल को चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और जनता भी कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह