Saturday, September 19, 2026
BREAKING
देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम मोदी भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा' एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा' Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

हरियाणा

कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

19 सितंबर, 2026 08:43 PM

रोहतक : हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज रेवाड़ी तथा महम (रोहतक) ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। दोनों नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।


महम ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करे तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाए। उन्होंने कहा कि महम सहित पूरे हरियाणा में कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होगा। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


रेवाड़ी में, कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उसके निरंतर संपर्क से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी सहित पूरे हरियाणा के जनहित के मुद्दों को वे लगातार संसद और सार्वजनिक मंचों पर उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के हित और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दे कांग्रेस की प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनें तथा उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं।


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता के बीच लगातार संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र शिक्षा, रोजगार, फीस, छात्रवृत्ति और बेहतर सुविधाओं से जुड़े अनेक सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को मजबूती से सामने लाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझे और उन्हें पार्टी के मंच से प्रभावी ढंग से उठाए।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। फसल, लागत, उचित मूल्य, सिंचाई तथा कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
राव नरेंद्र सिंह ने धान और बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर किसानों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल पहुंचनी शुरू हो गई है, लेकिन खरीद व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों में पर्याप्त बारदाना, खरीद केंद्र, उठान और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा किसानों की फसल की एमएसपी पर बिना देरी खरीद शुरू की जाए। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में भटकना न पड़े, यह सरकार की जिम्मेदारी है।
राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाओं से आम नागरिकों में चिंता पैदा होती है। सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर प्रभावी और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक चिरंजीव यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा आम आदमी, किसान, मजदूर, युवा और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके सम्मान तथा संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र के लोगों से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं को लेकर वे हमेशा अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


रेवाड़ी ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला रेवाड़ी (शहरी) कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने की तथा सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। महम ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन की अध्यक्षता रोहतक (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा ने की तथा इसका आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने किया।
सम्मेलन को पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी तथा विधायक बलराम दांगी ने भी संबोधित किया। दोनों ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों में पूर्व मंत्री एमएल रंगा तथा जसवंत बावल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, रेवाड़ी (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद चावड़ी, रोहतक (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र, चक्रवर्ती शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में

गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में

ईडी की रेड पर भड़के गोपाल कांडा: बोले- 'बिना नोटिस कार्रवाई से कारोबारियों में फैला डर, कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ'

ईडी की रेड पर भड़के गोपाल कांडा: बोले- 'बिना नोटिस कार्रवाई से कारोबारियों में फैला डर, कोई अवैध लेनदेन नहीं हुआ'

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड