Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई भारत की ऐतिहासिक वैश्विक विजय: संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवंबर को घोषित हुआ ‘बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के, 60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी... कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 7 दिन में जवाब दे पंजाब सरकार! शिक्षक भर्ती मामले में आयोग के निर्देश : तरुण चुघ पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त लुधियाना के वकीलों ने 7 सितंबर को किया ‘नो वर्क डे’ का ऐलान, जानें क्यों

हिमाचल

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

06 सितंबर, 2026 06:49 PM

धर्मशाला : जिला कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बड़ी बात यह है कि इस बीमारी से अब तक जिले में किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

141 संदिग्धों की हुई जांच, मरीजों में दिख रहे हल्के लक्षण
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह से अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले 141 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। राहत वाली बात यह है कि अधिकांश संक्रमित मरीजों में बीमारी के लक्षण माइल्ड (हल्के) पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

लक्षण दिखने पर न करें लापरवाही : सीएमओ
कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती ने जिले के लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे हल्के में न लें। उन्होंने बताया कि लगातार नाक बहना, गले में खराश, बुखार और बदन दर्द होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। सीएमओ ने सलाह दी है कि इम्युनिटी बनाए रखने के लिए लोग पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण से बचने के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

परिवार को बचाने के लिए बनाएं उचित दूरी
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हल्के हों, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति की थोड़ी सी लापरवाही के कारण परिवार के अन्य सदस्यों को भी संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में सीएमओ ने हिदायत दी है कि लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाहलें और घर के अन्य सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू