Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

कर्नल सोफिया टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, पूर्व मंत्री का बड़ा दावा-विजय शाह का मंत्री पद जाना तय

09 फ़रवरी, 2026 07:47 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर वर्ष 2025 में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हो रही है। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जिसे सेना अधिकारी की गरिमा के अपमान और सांप्रदायिक घृणा फैलाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, SIT जांच पूरी
यह मामला पहले हाई कोर्ट में विचाराधीन रहा, जहां से होते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT अपनी जांच पूरी कर चुकी है और रिपोर्ट में अभियोजन की सिफारिश की गई है। हालांकि, अब तक राज्य सरकार की ओर से अभियोजन की औपचारिक अनुमति लंबित है। इससे पहले विजय शाह की ओर से दी गई माफी को सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि माफी काफी देर से और परिस्थितिजन्य दबाव में दी गई है।

पीसी शर्मा का बड़ा दावा, मंत्री पद जाना तय
सुनवाई से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विजय शाह चार बार माफी मांग चुके हैं, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी। शर्मा का दावा है कि न्यायपालिका अपना काम करेगी और विजय शाह को मंत्री पद गंवाना पड़ेगा। पीसी शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सेना के सम्मान से जुड़ा हुआ है, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राजनीति गरमाई, सरकार पर मंत्री को बचाने के आरोप
इस पूरे विवाद ने मध्य प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्ष लगातार मोहन यादव सरकार पर विजय शाह को बचाने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस इसे महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं, खासकर लाडली बहना योजना, के दावों से जोड़कर सरकार को घेर रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने मंत्री के कथित आपत्तिजनक बयान पर नरमी बरती जा रही है। यदि सुप्रीम कोर्ट सख्त रुख अपनाता है, तो यह मोहन यादव सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती