Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

करूर भगदड़: विजय ने मृतकों के लिए किया ₹20 लाख मुआवजे का ऐलान, भावुक होकर कहा-'यह ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई...'

28 सितंबर, 2025 07:50 PM

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय (Vijay) की रैली के दौरान मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में 9 बच्चों और 16 से अधिक महिलाओं सहित 39 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 70 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद, अभिनेता और राजनेता विजय ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

जानिए कितना मिलेगा मुआवजा?
विजय ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विजय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, "मेरे दिल में बसने वाले सभी लोगों को नमस्कार। कल करूर में जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद व्यथित है। इस बेहद दुखद स्थिति में, मैं अपने रिश्तेदारों के खोने के दर्द को कैसे बयां करूं, यह समझ नहीं आ रहा। मेरी आंखें और मन व्यथित हैं।"

"यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते"
अभिनेता ने आगे कहा, "आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में उभर आते हैं। स्नेह और प्यार दिखाने वाले मेरे अपने लोग जिनको मैंने खो दिया उनके बारे में सोचकर, मेरा दिल और भी ज़्यादा दुखी है।" विजय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते। चाहे कोई भी हमें सांत्वना दे, हम अपने रिश्तेदारों के नुकसान को सहन नहीं कर सकते।"

उन्होंने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, "फिर भी, आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते, मैं उन सभी रिश्तेदारों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये देना चाहता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है, और जो घायल हैं व जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें 2-2 लाख रुपये देना चाहता हूं।"

विजय ने स्वीकार किया कि "इस नुकसान के सामने यह कोई बड़ी रकम नहीं है।" हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुश्किल समय में, वह एक परिवार के सदस्य के रूप में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों, और यह भी भरोसा दिलाया कि उनका संगठन, तमिलनाडु वेत्री कागामगन, उपचार करा रहे सभी घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित