Saturday, May 23, 2026
BREAKING
करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हरियाणा

करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

23 मई, 2026 08:47 PM

करनाल : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पढ़ाई का जमाना है। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा जरूरी है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खुलवाएंगे ताकि युवाओं को नौकरी की तैयारी करने के लिए गांव स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
मनोहर लाल ने आज नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में झंझाड़ी, तखाना, पधाना, सीधपुर, अंजनथली, कमालपुर, जाम्बा, सावंत, हैबतपुर और निगधु गांवों का दौरा किया और आम जनता से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है | इसी सोच को लेकर आज कोचिंग सेंटरों में युवाओं की भीड़ लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उनके गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मिलें इसके लिए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, गांव-गांव में शमशान घाट की चारदीवारी व शेड, पक्के रास्तों का निर्माण व पेयजल की व्यवस्था करवाना भी प्राथमिकता रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में म्हारा गांव-जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली मिल रही है जबकि पहले प्रदेश में बिजली का संकट रहता था और लोगों को मजबूरन सडक़ों पर जाम लगाना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि 21 मई को देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति की गई। मांग के अनुसार 270.80 गीगा वाट बिजली की निर्बाध आपूर्ति की गई। आज के दिन देश में 283 गीगावाट की उपलब्धता है, आने वाले समय में 300 गीगावाट क्षमता के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश में 34 प्रतिशत लाइन लॉस थे।

बिजली कंपनियों के इस घाटे को कम करके 11 प्रतिशत किया गया। आज समय बदल रहा है ऊर्जा के स्त्रोत भी बदल रहे हैं। आज खाना बनाने के बर्तन से लेकर चलने के लिए वाहन भी ईवी के उपलब्ध हैं। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी घरों में तीन किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आमजन से अपील की कि सरकार की योजना का लाभ उठाएं और देश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

महंगाई और अव्यवस्था से जनता और किसान दोनों परेशान : सैलजा

महंगाई और अव्यवस्था से जनता और किसान दोनों परेशान : सैलजा

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें