Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

कमिंस-लायन ने इंग्लैंड से जीत छीनी

21 जून, 2023 01:43 PM

बर्मिंघम: ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस (44 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी और नेथन लायन (16 नाबाद) के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मंगलवार को रोमांच और उत्साह से भरे पहले एशेज़ टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से मात दी।


इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन के आखिरी क्षणों में आठ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारुओं ने आठ विकेट मात्र 227 रन पर गंवा दिये थे, लेकिन कमिंस ने जीत की क्षीण संभावनाओं को हकीकत में बदला। उन्होंने 73 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेलते हुए लायन के साथ नौंवे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की। जब ऑस्ट्रेलिया जीत से दो रन दूर थी तब गेंद कमिंस के बल्ले का किनारा लेकर चौके के लिये चली गयी।


दिन की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिये 174 रन चाहिये थे, जबकि इंग्लैंड विजय से सात विकेट दूर था। पहला सत्र हालांकि बारिश में धुल गया और खिलाड़ी लंच के बाद ही मैदान पर आ सके। ऑस्ट्रेलिया को अब यह 174 रन 67 ओवर में बनाने थे लेकिन बादलों के तले स्विंग होती गेंद को खेलना आसान नहीं था। ब्रॉड ने परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए नाइट वॉचमैन स्कॉट बोलैंड को 20 रन के स्कोर पर चलता किया, जबकि ख्वाजा और ट्रैविस हेड को रन बनाने के लिये संघर्ष करना पड़ा।

 

ख्वाजा-हेड ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पहला एक घंटा गुज़ार भी लिया, लेकिन मोईन अली ने अपनी फिरकी से हेड को 16 रन के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया।
एक छोर पर खड़े ख्वाजा ने 143 रन पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। कैमरन ग्रीन (28) ने ख्वाजा के साथ 49 रन जोड़े लेकिन तीसरा सत्र शुरू होते ही रॉबिनसन ने उन्हें भी पवेलियन लौटा दिया।


छह विकेट गिरने के बावजूद ख्वाजा विकेट पर जमे रहे और 68वें ओवर में एलेक्स कैरी के साथ ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के पार पहुंचाया। इंग्लैंड को इस समय विकेट की सख्त जरूरत थी, जो उसे कप्तान स्टोक्स ने दिलाया। पारी में अपना दूसरा ओवर डाल रहे स्टोक्स ने ख्वाजा को बोल्ड कर मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में झुका दिया। कैरी (20) को 50 गेंद की पारी में दो जीवनदान मिले, लेकिन रूट ने तीसरी बार में अपनी ही गेंद पर सफलतापूर्वक कैरी का कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेजा।


ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट 227 रन पर गिर चुके थे जबकि वह जीत से 52 रन दूर था। इंग्लैंड को विजय पताका लहराने के लिये सिर्फ दो विकेट की ज़रूरत थी, लेकिन वह ये दो विकेट नहीं ले सका। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार छोटी गेंद फेंककर पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करना चाहा, लेकिन उनकी यह योजना काम न आयी। लायन ने दो रन के स्कोर पर एक हवाई शॉट खेला भी, लेकिन स्टोक्स के हाथ से कैच छूटने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ का प्रदर्शन किया।
ऑस्ट्रेलिया जब जीत से 27 रन दूर थी तब इंग्लैंड ने नयी गेंद ली, हालांकि इस समय तक ऑस्ट्रेलिया हावी हो चुका था। कमिंस पुरानी गेंद पर रूट को दो छक्के जड़कर मैच को अपने पक्ष में झुका चुके थे।


कमिंस ने नयी गेंद से भी ब्रॉड और रोबिनसन को एक-एक चौका लगाया, जबकि 92वें ओवर में उनके बल्ले से निकले चौके ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 28 जून से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जायेगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ