Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घट गए दाम, 6.50 रुपए तक कम हुई कीमतें

01 नवंबर, 2025 06:50 PM

नई दिल्ली नए महीने की शुरुआत के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6.50 रुपए तक की कटौती की गई है, जिसके साथ अलग-अलग शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है।

एलपीजी सिलेंडर की यह नई दरें आज से ही लागू हो चुकी हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स अपडेट कर दिए गए हैं।

चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,595.50 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,590.50 रुपए हो गया है।

इसी तरह, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1547 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,542 रुपए हो गया है।

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1700.50 रुपए से 6.5 रुपए घटकर 1,694 रुपए और चेन्नई में 1754.50 रुपए से 4.50 रुपए घटकर अब 1750 रुपए हो गया है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट्स कम होने का सीधा लाभ रेस्टोरेंट्स, होटल और कैटरिंग सर्विस से जुड़े व्यवसायों को मिलता है।

इससे पहले, बीते महीने 1 अक्टूबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। चार महानगरों में सिलेंडर की कीमतें 16.5 रुपए तक बढ़ गई थीं। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपए, मुंबई में 15.50 रुपए, कोलकाता और चेन्नई में 16.50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

वहीं, दूसरी ओर फिलहाल घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए कीमत दिल्ली में 853 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए बनी हुई है। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस वर्ष अप्रैल में बदलाव हुआ था, जब कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई थी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे