Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

कभी हरभजन को मारा था कंधा, आज कोहली को ज्ञान दे रहे रिकी पोंटिंग... फैंस ने याद दिलाई 1998 की घटना

26 दिसंबर, 2024 06:21 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मेलबर्न टेस्ट में पहले दिन सैम कोंस्टान और विराट कोहली के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। सैम शानदार लय में खेल रहे थे और उस दौरान जब विराट कोहली पास से गुजर रहे थे, तो गलती से उनकी टक्कर सैम कोंस्टास से हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस और पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की आलोचना की।

रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा, "विराट पिच पर घूमकर दाईं ओर आए और टकराव हुआ। मुझे इसपर कोई संदेह नहीं है। निश्चित तौर पर अंपायर और मैच रेफरी की नजर इसपर होगी। बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द क्षेत्ररक्षक नहीं होने चाहिए, क्योंकि सभी फील्डर्स को यह पता होता है कि बल्लेबाज कहां खड़ा है।" बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर स्टंप्स तक 311/6 रहा।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे भारतीय फैंस
रिकी पोंटिंग द्वारा विराट कोहली की आलोचना करने के बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वे रिकी पोंटिंग को 1998 में हुई एक घटना याद दिला रहे हैं, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ कुछ ऐसा ही व्यवहार किया था।

1998 की घटना: हरभजन के साथ पोंटिंग का विवाद
यह घटना 1998 में शारजाह में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए कोका-कोला कप त्रिकोणीय सीरीज के मैच की है। उस समय हरभजन सिंह महज 19 साल के थे और भारत के लिए चौथा वनडे खेल रहे थे। इस मैच में उन्होंने रिकी पोंटिंग को परेशान किया और उनका विकेट भी लिया। विकेट लेने के बाद जब हरभजन खुशी से जश्न मना रहे थे, तो पोंटिंग ने उन्हें पास आकर कंधा मारा और बुदबुदाते हुए स्लेजिंग की। अब भारतीय फैंस सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को याद दिला रहे हैं और पोंटिंग से सवाल कर रहे हैं कि जब उन्होंने खुद 1998 में कुछ ऐसा किया था, तो आज क्यों आलोचना कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट