नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। बाईं कोहनी में चोट के कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बावुमा की अनुपस्थिति में रासी वान डुसेन सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अंतिम मैच के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
तेम्बा बावुमा को दूसरे वनडे मैच के दौरान ये चोट लगी, जब वह मैदान पर बैटिंग के दौरान अपनी कोहनी के बल गिरे। चोट के कारण वह इस मैच में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। बावुमा मंगलवार को टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौटेंगे और अपनी चोट को लेकर एक विशेषज्ञ से परामर्श करेंगे। रीजा हेंड्रिक्स को उनकी जगह टीम में शामिल किया है।