Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

कजाकिस्तान और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का भारत दौरा, एआई सहयोग पर फोकस

18 फ़रवरी, 2026 08:08 PM

कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्टेनोव और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। दोनों नेता राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता और वैश्विक प्रभावों पर मंथन करना है।

कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्टेनोव का एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि उनका यह दौरा और समिट में भागीदारी भारत-कजाकिस्तान साझेदारी को और मजबूती देगा।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का आगमन

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ का हवाईअड्डे पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। एमईए के अनुसार, समिट में उनकी भागीदारी भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

वैश्विक नीति और तकनीक पर चर्चा

समिट में दुनिया भर के नेता, नीति निर्माता और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ आर्थिक विकास, गवर्नेंस और सामाजिक परिवर्तन में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य जिम्मेदार और नैतिक एआई को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

110 से ज्यादा देशों की भागीदारी

पांच दिवसीय इस समिट में 110 से अधिक देशों और 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी है। इसमें करीब 20 देशों के शीर्ष नेता और लगभग 45 मंत्री शामिल हो रहे हैं, जिससे यह एआई गवर्नेंस और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित प्रमुख मंचों में से एक बन गया है।

भारतीय दर्शन पर आधारित थीम

सम्मेलन की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है, जो समावेशी विकास और वैश्विक कल्याण की भारतीय दृष्टि को दर्शाती है। यह मंच विशेष रूप से ग्लोबल साउथ की चुनौतियों- जैसे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, कृषि उत्पादकता और भाषाई बाधाओं के समाधान में एआई की भूमिका पर जोर देता है।

वैश्विक श्रृंखला का चौथा समिट

यह एआई समिट इस वैश्विक श्रृंखला का चौथा समिट है। इससे पहले 2023 में यूनाइटेड किंगडम, 2024 में साउथ कोरिया और 2025 में फ्रांस में इसका आयोजन किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी