Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

कई उड़ानें रद्द... प्रशासन अलर्ट, 3 लोगों की मौत; नगालैंड में बाढ़ का संकट

07 जुलाई, 2025 07:40 PM

नगालैंड में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्यभर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, विमान सेवाएं स्थगित कर दी गई और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दीमापुर जिले के कई आवासीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं बर्मा कैंप और कुडा गांव में हुईं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते रनवे और पार्किंग क्षेत्र जलमग्न हो जाने के कारण रविवार को दीमापुर हवाई अड्डे पर सभी उड़ान सेवाएं पूरी तरह स्थगित कर दी गईं।

कई उड़ानें रद्द
उन्होंने बताया कि इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई उड़ानें रद्द की गई हैं और यात्रियों को संबंधित एयरलाइनों से ही नवीनतम जानकारी लेने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से दीमापुर को कोहिमा से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-29 भी प्रभावित हुआ।

70 गांवों तक पहुंचा बाढ़ का असर
राजमार्ग के कई हिस्सों पर मलबा जमा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई है और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। दीमापुर, कोहिमा और निउलैंड जिले इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में पुलों के जलमग्न होने, घरों, मछली पालन केंद्रों और धान के खेतों को व्यापक नुकसान की खबरें हैं। निउलैंड जिले में बाढ़ का असर 70 गांवों तक पहुंच गया है। दीमापुर के हाफ-नगर्जन इलाके में बाढ़ का जलस्तर तीन फुट तक पहुंच गया, जिससे लोगों को नौकाओं की सहायता से आवाजाही करनी पड़ी। जिला प्रशासन ने बताया कि राहत अभियान के तहत अब तक 52 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है।

दीमापुर के उपायुक्त डॉ. तिनोजोंगशी चांग ने बताया, ‘‘रविवार रात के बाद से बारिश नहीं हुई है, जिससे जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। हालांकि, आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।'' उपायुक्त ने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोमवार को एक समन्वय बैठक करेंगे, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके क्योंकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की बारिश लगातार जारी रहने के कारण राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बाढ़-संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और सतर्कता बरतें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन