Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभिन्न यूनियनों और वेटरनरी इंस्पेक्टरों से की बातचीत; विभाग को जायज मांगों के समाधान के निर्देश राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे: तरुनप्रीत सिंह सोंद संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा सूक्ष्म पोषक तत्वों व एकीकृत कीट प्रबंधन पर मिलेगा अनुदान : श्याम सिंह राणा ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : अनिल विज हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा

ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : अनिल विज

26 अगस्त, 2026 07:40 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान कि ‘एक देश, एक चुनाव' एक हवाई कल्पना है-- पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एक देश एक चुनाव बहुत अच्छी सोच है”, क्योंकि आज के समय पूरा साल कोई न कोई चुनाव चलते रहते हैं और देश का सारा ध्यान बाकि मुद्दों से हटकर चुनावी नारों, चुनावी रैलियों, चुनावी भाषणों तक सिमट कर रह जाता है जिससे देश की प्रगति रूकती है तथा अन्य मुद्दों पर सोचने का ध्यान नहीं जाता। विज ने कहा कि एक देश एक चुनाव अच्छी सोच है जिससे पैसा बचता है, कितने कर्मियों जिनकी चुनावी ड्यूटियां लगती है उनकी ड्यूटियां बचती है, इसलिए धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सांसद ओवैसी पर पलटवार, बोले “कोर्ट के फैसले को निजी व्याख्या से देखेंगे तो कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलेगी” इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि स्कूल में हिजाब नहीं पहन सकते जिस पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ये इस्लाम पर हमला है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ओवैसी जी हर बात का बिना सोचे समझे विरोध करते हैं, यह कोर्ट का फैसला है, कोर्ट के फैसले को सबको स्वीकार करना चाहिए] कोर्ट के फैसले को अगर सभी लोग अपनी-अपनी व्याख्या से देखें तो देश में कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलाई जा सकेगी”।


“ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस और भाजपा पर बयान दिया कि "वे मनुस्मृति चाहते थे, अंबेडकर का संविधान नहीं" जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी भड़काने वाली बातें करते है, वो सुबह उठकर आते हैं और किसी न किसी चौक व मंच पर खड़े होकर हमारी सनातन संस्कृति का विरोध करते है”। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कुछ बाते हैं शायद ठीक न हो, मगर बहुत सारी बातें ठीक है, उसमें शासन व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, राजा कैसा होना चाहिए, कर कैसे लगाया जाना चाहिए। मंत्री विज ने कहा कि “ओवैसी पहले पढ़ तो लें और पढ़कर बताएं कि ये पंक्ति गलत है, सारी मनुस्मृति को गलत कहना ये सनातन का अपमान है”।


"आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश आरएसएस पर सवाल न उठाए": मंत्री अनिल विज
न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के होने वाले कार्यक्रम का विरोध किया है जिसको लेकर तल्ख तेवर में पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वैसे तो वो देश अपने आपको सबसे बड़ा लोकतांत्रिक बताता है, अपने देश में आतंकवादियों को पनाह देता है और संसार की सबसे बड़ी प्रजातांत्रिक राष्ट्रवादी पार्टी, ऐसा संगठन जो राष्ट्रीयता के आधार पर चलता है उसका विरोध करना खुद अपना व अपनी नीतियों का विरोध करना है”।
'कपड़ों की आजादी के साथ धर्म-परंपरा भी जरूरी, राहुल गांधी पारसी वो भारतीय संस्कृति क्या जाने': कृति सेनन विवाद में मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज
अभिनेत्री कृति सेनन अपने पहनावे को लेकर ट्रोल होने के बाद उनके बयान का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन किया जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत में महिलाओं को कपड़े पहनने की आजादी है लेकिन हमें अपने धर्म और परंपराओं का भी सम्मान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के बंधन का त्यौहार है और उस समय क्या यूनिफार्म होनी चाहिए इसके बारे भारत की सभी बहनें जानती है। वही, मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो पारसी हैं उसे भारत के धर्म, संस्कृति और संस्कार का क्या पता है।


"कांग्रेस राज में मैं डिपो की लाइन में लगकर चीनी लाता था, कांग्रेस को तो शर्म आनी चाहिए", चंडीगढ़ में कांग्रेस के चीनी लंगर पर मंत्री अनिल विज का पलटवार
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में चीनी का लंगर लग रही है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीनी के लिए जो कठिनाई आई है उसके लिए केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है और विदेश से बहुत बड़ी मात्रा में चीनी का आयात किया है, जल्द ही चीनी के रेट ठीक हो जाएंगे। वहीं, कांग्रेस पर तंज करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को तो शर्म आनी चाहिए क्योंकि इनके राज में तो चीनी डिपो में बिकती थी, उपभोक्ताओं को लाइन लगाकर जाना पड़ता था, उन्होंने कहा कि अपने घर की चीनी लेने के लिए मैं खुद लाइन में लगता था, कांग्रेस राज में तो यह हाल था उन्हें अपने राज का हाल नजर नहीं आता।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा

सूक्ष्म पोषक तत्वों व एकीकृत कीट प्रबंधन पर मिलेगा अनुदान : श्याम सिंह राणा

सूक्ष्म पोषक तत्वों व एकीकृत कीट प्रबंधन पर मिलेगा अनुदान : श्याम सिंह राणा

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

शिक्षा, कौशल और रोजगार से बाहर 8.7 करोड़ युवा गंभीर चिंता का विषय : कुमारी सैलजा

शिक्षा, कौशल और रोजगार से बाहर 8.7 करोड़ युवा गंभीर चिंता का विषय : कुमारी सैलजा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार