Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

ओडिशा दौरे पर पीएम मोदी: युवाओं ने कहा, देश को नई दिशा मिल रही

27 सितंबर, 2025 10:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर झारसुगुड़ा के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वे झारसुगुड़ा में आयोजित सम्मेलन में युवाओं से संवाद करेंगे।

पीएम मोदी के आगमन से राज्य को नई परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा

फिलहाल, प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से लोग खुश हैं। उनका मानना है कि पीएम मोदी के आगमन से राज्य को नई परियोजनाओं का तोहफा मिलेगा। मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि ओडिशा के लिए यह गौरव का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारसुगुड़ा पधार रहे हैं। जहां भी मोदी जी जाते हैं, वहां लोगों में उत्साह बढ़ता है।

नित्यानंद गोंड ने बताया कि युवा सम्मेलन में प्रधानमंत्री का फोकस युवाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा

प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ वे ओडिशा के विकास को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। नित्यानंद गोंड ने बताया कि युवा सम्मेलन में प्रधानमंत्री का फोकस युवाओं को सशक्त बनाने पर रहेगा, क्योंकि जब युवा आगे बढ़ेंगे तभी राष्ट्र भी प्रगति करेगा।

भाजपा विधायक सिद्धांत महापात्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार ओडिशा आ रहे हैं

अभिनेता से राजनेता बने भाजपा विधायक सिद्धांत महापात्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार ओडिशा आ रहे हैं। इस बार उन्होंने पश्चिमी ओडिशा, झारसुगुड़ा को चुना है। वे युवाओं से संवाद करेंगे और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए कई उपहार और नई पहल लेकर आएंगे।

भाजपा समर्थक सुभाष नायक ने कहा कि झारसुगुड़ा में भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए एकत्रित हैं

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा ठोस योजनाओं व विजन के साथ आते हैं और यहां से कुछ सार्थक दिए बिना नहीं लौटते। उनके परिश्रम और समय के सदुपयोग से युवा प्रेरणा ले सकते हैं। भाजपा समर्थक सुभाष नायक ने कहा कि झारसुगुड़ा में भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए एकत्रित हैं। उनके नेतृत्व ने देश को नई दिशा दी है। हमें विश्वास है कि उनका विजन युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा, रोजगार बढ़ाएगा और ओडिशा के साथ पूरे देश के भविष्य को मजबूत करेगा। युवा सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए आशा और प्रेरणा का आंदोलन है।

गोपाल टांडी ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सेवा पर्व का हिस्सा बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष रूप से सुनने आया हूं

गोपाल टांडी ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सेवा पर्व का हिस्सा बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रत्यक्ष सुनने आया हूं। अब तक उन्हें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर देखा था, लेकिन पहली बार उन्हें वास्तविक तौर पर देखने का अवसर मिलेगा। उनके शब्द हमें और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देंगे। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं झारसुगुड़ा में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बन रहा हूं। इसी तरह सूरज कुमार पटेल ने कहा कि 7 साल बाद पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। हम सभी बेहद उत्साहित हैं। हजारों की संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी