Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी

खेल

ऑस्ट्रेलिया से हारा डबल वर्ल्ड चैंपियन:पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, मलान का शतक काम नहीं आया

17 नवंबर, 2022 06:15 PM

डबल वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड वर्ल्ड की पहली टीम है, जिसने वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी एक साथ जीते हैं। 2019 में इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद 4 दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया।

वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। वहीं 288 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

डेविड मलान रहे इंग्लैंड के टॉप स्कोरर

ऑस्ट्रेलिाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय शुरुआत में सही भी साबित होता नजर आया, जब इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज 31 रन पर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड पावर प्ले में 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन ही बना सका। डेविड मलान ने लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी को एक तरफ से संभाले रखा। उन्होंने 128 गेंदों का सामना कर 134 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के भी जड़े। मलान के अलावा डेविड विले इंग्लैंड के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर नाबाद 34 रन बनाए।

कमिंस और जंपा को मिले 3-3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 10 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं एडम जंपा ने भी 10 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 में ही बाहर होने वाले ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शुरुआत रही। 287 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 65 रन बनाए। ओपनर डेविड वार्नर और ट्रेविड हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 147 रन की पार्टनशिप हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19.4 ओवर में लगा। ट्रेविस हेड जोर्डन की गेंद पर सॉल्ट को कैच थमा कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 57 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 200 रन पर गिरा। डेविड वार्नर 28.4 ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में वार्नर ने 10 चौके ओर 1 छक्का भी जड़ा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह