Saturday, March 28, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप

खेल

ऑस्ट्रेलियाई ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान आमिर आब्दी:ईरान में बचपन से भेदभाव झेल रहे...धमकियों के कारण छोड़ा देश

18 नवंबर, 2022 11:57 AM

दिव्यांगता के चलते रोजाना के काम करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में एक एथलीट होना शायद कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक हो। आमिर आब्दी ऐसे ही एक एथलीट हैं। जो इंटरनेशनल लेवल पर ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं। वे इस समय भारत में सीरीज खेलने आए हैं। हम आपको बता रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान आमिर आब्दी की सक्सेस स्टोरी...

आसान नहीं था सफर...असफल ऑपरेशन में गंवाई आंखों की रोशनी
आब्दी का इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सफर बहुत कठिन था। उनका जन्म ईरान में हुआ था। वह एक कुर्द थे, इसलिए स्कूल में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता था। आब्दी बताते हैं- '12 साल की उम्र में सिरदर्द की परेशानी की वजह से मुझे अस्पताल ले जाया गया।' ऑपरेशन में हुई लापरवाही के कारण आंखों की रोशनी चली गई।

आंखों की रोशनी गंवाने के बाद आब्दी के सारे सपने खत्म हो गए थे। लेकिन, उनके मामा ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने आब्दी का दाखिला दिव्यांगों के स्कूल में करवाया, लेकिन कुर्द होने का कारण दाखिला नहीं मिला, जिसके बाद वह इस्फहान के एक स्कूल में पढ़े।

एक बार वे होमवर्क करके नहीं गए थे, तो उन्हें स्कूल के चक्कर लगाने की सजा मिली। वहां एक अध्यापक ने उन्हें खेलते देखा और उन्हें गोलबॉल की टीम में शामिल कर लिया।

2013 में ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी बनकर गए थे आब्दी
वह राजनीति से भी जुड़े और दिव्यांगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने लगे, जिस कारण ईरान में उन्हें कई धमकियों का सामना करना पड़ा। फिर इसी वजह से 2013 में वे ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी बन गए। कुछ साल वह इमिग्रेशन डिटेंशन में रहे।

वहां भी वे गोलबॉल खेलते, जिसके बाद उन्हें अस्थायी वीजा दिया गया। बहुत मुश्किलों के बाद फरवरी 2022 में उन्हें टैलेंट वीजा दिया गया। वह मेलबर्न में ब्लाइंड फुटबॉल की तरफ आकर्षित हुए। अब आब्दी का सपना है ऑस्ट्रेलिया की ब्लाइंड फुटबॉल टीम को 2024 या 2028 के पैरालिम्पिक में क्वालिफाई करवाना।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह