Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा, प्रश्नकाल बाधित

21 जुलाई, 2025 01:08 PM

नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चला और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरु किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन से बाहर निकल गए। इसी बीच विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष ने सदस्यों से नारेबाजी नहीं कर प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया लेकिन सदस्य हंगामा, नारेबाजी और तख्तियां लहराते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए।

अध्यक्ष ने सदस्यों से हंगामा नहीं करने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि जनता ने उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सदस्यों को चुनकर भेजा है, इसलिए उन्हें जनता से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए प्रश्नकाल चलने देना चाहिए और सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले दिन सदन में हंगामा नहीं हो यह मिथक टूटना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि सदस्यों को नारे नहीं लगाने चाहिए। इसके लिए सदन नहीं है और जिन्हें नारे लगाने हैं उन्हें बाहर जाकर नारेबाजी करनी चाहिए। उनका कहना था कि सदन नियम और प्रक्रिया से चलता है इसलिए सदस्यों को नियम और प्रक्रिया का पालन करते हुए तख्तियां नहीं लहरानी चाहिए और सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करना चाहिए।

ओम बिरला ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है इसलिए सदस्यों को हंगामा नहीं करना चाहिए और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों-बीच नहीं आना चाहिए। ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से पूछा कि क्या वह सदन नहीं चलने देना चाहते हैं, जनता ने उन्हें हंगामा करने के लिए चुनकर नहीं भेजा है इसलिए उन्हें सदन चलने देना चाहिए। अध्यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा बढ़ता रहा जिसके कारण 20 मिनट के भीतर उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन