Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति, मानसून सत्र से पहले बोले मोदी

21 जुलाई, 2025 01:09 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना ने आतंकियो के आकाओं के घर में जाकर जिस प्रकार का सफल अभियान चलाया उससे पूरी दुनिया ने देश की सैन्य शक्ति और सैन्य सामर्थ्य को देखा है। पीएम मोदी ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज संसद परिसर में कहा कि यह सत्र एक विजयोत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति और सैन्य के सामर्थ्य का रूप देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसे सौ फीसदी हासिल किया। आतंकियों के आकाओं के घर में जाकर 22 मिनट के भीतर ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसको जमींदोज कर दिया गया। मैंने बिहार के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी कि हमारी सैन्य शक्ति ने बहुत ही कम समय में सिद्ध करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के ये नये स्वरूप पर दुनिया आकर्षित हुई है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम की क्रूर हत्या , अत्याचार नरसंहार पूरी दुनिया चौंक उठी। आतंकवादी और आतंकवादियों के आकाओं की तरफ दुनिया का ध्यान केंद्रित हुआ और उस समय दलहित छोड़कर देशहित में हमारे ज्यादातर दलों के प्रतिनिधियों ने विश्व भ्रमण किया। दुनिया के अनेक देशों में गए और एक स्वर से दुनिया के सामने आतंकवादियों के आका पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक बहुत सफल अभियान चलाया। राष्ट्रहित में किए गए इस अहम कार्य के लिए मैं उन सभी सांसदों और दलों की सराहना करना चाहता हूं और इसने देश में एक सकारात्मक वातावरण पैदा किया।


उन्होंने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक जो खबरें मिली हैं देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें हैं। बारिश को लेकर जो अब तक जानकारी मिली है उसके हिसाब से पानी का भंडार इस बार करीब करीब तीन गुना अधिक हुआ है। इसका आने वाले दिनों में देश के अर्थतंत्र को काफी लाभ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये सत्र राष्ट्र के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए अपने आप में विजयोत्सव का रूप है और जब मैं कहता हूं कि ये सत्र राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र है तो सबसे पहले मैं पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का तिरंगा झंडा वहां लहराना यह हर देशवासी के लिए गौरव के पल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में विज्ञान तकनीक के प्रति नवाचार के प्रति नया उमंग और उत्साह भरने वाली ये सफल यात्रा रही है। पूरी संसद लोकसभा , राज्यसभा में इसका यशगान होगा जिस गौरव का अनुभव देशवासी कर रहे हैं। उसमें एक स्वर से जुड़ेंगे एक स्वर से इसका यशगान होगा जो भारत को अंतरिक्ष में नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले जो भावी कार्यक्रम है उनके लिए भी प्रेरक बनेगा।

उन्होंने कहा कि देश कई प्रकार की हिंसक वारदातों का लंबे अरसे से शिकार रहा है। देश जब आजाद हुआ तबसे इसे झेल रहा है। आतंकवाद हो या फिर नक्सलवाद हो लेकिन आज नक्सलवाद का दायरा बहुत तेजी से सिकुड़ रहा है। देश के सुरक्षाबल एक नए आत्मविश्वास से तेज गति से सफलता की ओर कदम रख रहे हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश में सैकड़ों जिले नक्सल की चपेट में से निकलकर आज मुक्ति की सांस ले रहे हैं। हमें गर्व है कि बम बंदूक और पिस्तौल के सामने हमारा देश का संविधान जीत रहा है, हमारे देश का संविधान विजयी हो रहा है, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए साथ दिख रहा है कि कल तक जो रेड कॉरिडोर थे वो आज ग्रीन जोन में परिवतर्तित होते नजर आ रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं